• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ़ोन सेफ्टी बैटल: IP68 और IP69K में कौन देता है ज्यादा प्रोटेक्शन?

Desk by Desk
06/12/2025
in Tech/Gadgets
0
IP68 vs IP69K रेटिंग: कौन सा फोन पानी और धूल से ज्यादा सुरक्षित?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल मार्केट में कई स्मार्टफोन (Smartphone) वाटर प्रूफ होने का दावा करते हैं और उनके साथ IP68, IP69K या IP69 जैसी रेटिंग होती हैं. लेकिन यह रेटिंग फोन को वाटरप्रूफ नहीं बनाते बल्कि कुछ हद तक पानी और धूल से सुरक्षा देते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल बारिश, पानी या धूल से सुरक्षित रहे तो IP रेटिंग समझना जरूरी हो जाता है.

IP रेटिंग का मतलब

IP का मतलब है Ingress Protection. यह बताता है कि डिवाइस धूल और पानी को किस हद तक रोक सकती है. रेटिंग के पहले अंक में धूल से सुरक्षा और दूसरे अंक में पानी से सुरक्षा का स्तर बताया जाता है. पहला अंक 6 मतलब पूरी तरह धूल-रोधक. दूसरा अंक 8 या 9 मतलब पानी के खिलाफ रेसिस्टेंट.

IP68 कितना सुरक्षित?

अगर किसी फोन में IP68 लिखा हो तो समझिए कि वह धूल पूरी तरह रोकता है और पानी के अंदर कुछ समय तक सुरक्षित रह सकता है. आमतौर पर यह 1 से 1.5 मीटर पानी में लगभग 30 मिनट तक रहने की क्षमता दर्शाता है. बारिश, छींटे, पानी में हल्का डूबना या अचानक गिरने पर IP68 फोन संभल सकता है. लेकिन यह स्थायी वॉटरप्रूफ नहीं है और समय के साथ इसकी सीलिंग कमजोर हो सकती है.

IP69K कितना सुरक्षित है?

IP69K सिर्फ धूल-रोधक ही नहीं बल्कि हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर पानी की धार भी झेल सकता है. यह उन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है जहां फोन पर जोरदार पानी की बौछार, औद्योगिक सफाई, कार वॉश या कठोर काम के दौरान पानी लगता है. यह रग्ड फोन या खास उपयोग वाले डिवाइस में ज्यादा देखा जाता है.

आपके लिए कौन सा सही?

अगर आपका फोन सामान्य उपयोग में है – जैसे ऑफिस, घर, सड़क, हल्की बारिश या नहलाने की जरूरत नहीं तो IP68 बिल्कुल सही विकल्प है. लेकिन अगर आपका वातावरण ऐसा है जहां फोन को प्रेशर वाटर जेट, कार वाश, मिट्टी, कीचड़ या कठिन फील्ड कंडीशन झेलनी पड़ती है, तब IP69K ज्यादा समझदारी भरा चुनाव होगा.

सावधानियां – रेटिंग होने के बावजूद ध्यान रखना जरूरी

IP रेटिंग का मतलब यह नहीं कि फोन पूरी तरह वाटरप्रूफ हो गया. सभी सुरक्षा सीमित होती है. जैसे:
पानी में लंबे समय तक रहने पर नुकसान हो सकता है
सील और गैसकेट समय के साथ कमजोर हो जाते हैं
कंपनी आमतौर पर वाटर डैमेज को वारंटी में कवर नहीं करती
इसलिए फोन को अनावश्यक पानी के संपर्क में न लाएं.

Tags: SmartphoneSmartphone Tips
Previous Post

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

Next Post

Impersonation Scam अलर्ट—दोस्त बनकर खाली कर रहे बैंक अकाउंट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
क्यों इतना खतरनाक है इम्पर्सोनेशन स्कैम, दोस्त बनकर खाली कर रहा बैंक अकाउंट!

Impersonation Scam अलर्ट—दोस्त बनकर खाली कर रहे बैंक अकाउंट

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को मिल रहा है पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

21/01/2023

UPITS में काशी के हुनर को मिलेगा ग्लोबल बाजार, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी बनारसी विरासत

23/09/2026
Sarva pitru Amavasya

सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य का ग्रहण, क्या कर सकेंगे श्राद्ध

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version