• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : पृथ्वी का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, खेल
0
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (64) के शानदार अर्धशतक तथा शिखर धवन (35) ,विकेटकीपर रिषभ पंत (नाबाद 37) और कप्तान श्रेयस अय्यर (26) के महत्वपूर्ण योगदान से दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शुक्रवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पृथ्वी और शिखर ने पहले विकेट के लिए 94 रन की मजबूत साझेदारी की जबकि पंत और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। पृथ्वी ने इस आईपीएल का अपना पहला और पांचवां अर्धशतक बनाया। पृथ्वी ने 43 गेंदों पर 64 रन में नौ चौके और एक छक्का लगाया।

IPL 2020 : चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता का टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

शिखर ने 27 गेंदों पर 35 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। पंत 25 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान अय्यर ने 22 गेंदों पर 26 रन पर एक चौका लगाया।

दिल्ली ने धीमी शुरुआत की और छह के पॉवरप्ले में मात्र 36 रन जोड़े लेकिन इसके बाद पंत और शिखर ने हाथ खोले और अगले चार ओवर में 52 रन ठोक डाले। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 88 रन पहुंच गया। शिखर लेग स्पिनर पीयूष चावला को रिवर्स मारने की कोशिश में पगबाधा हो गए।

विराट-अनुष्का के सपोर्ट में आई जरीन खान, बोलीं- आपने जो कहा बिल्कुल आप पर सूट नहीं करता

पृथ्वी ने चावला की गेंद पर बाहर निकल कर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड से टकराकर विकेट के पीछे गयी और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने पृथ्वी को आसानी से स्टंप कर दिया। अय्यर ने तेज गेंदबाज सैम करेन को मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई और धोनी ने डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। आखिरी ओवर में उतरे मार्कस स्टॉयनिस पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई ने इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिदी को बाहर रखा और उनकी जगह जोश हेजलवुड को अंतिम एकादश में जगह दी जबकि दिल्ली की टीम में रविचंद्रन अश्विन और मोहित शर्मा की जगह अमित मिश्रा और आवेश खान को शामिल किया गया।

Tags: Chennai Super KingsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match LiveMumbai Indiansआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूलएमएस धोनीपृथ्वी का तूफानी अर्धशतकरोहित शर्मा
Previous Post

प्रतापगढ़ : सिपाही ने खुद को AK 47 से गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

धोकर दोबारा बेचे जाने वाले थे इस्तेमाल किए हुए साढ़े तीन लाख कंडोम, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
इस्तेमाल किए हुए कंडोम

धोकर दोबारा बेचे जाने वाले थे इस्तेमाल किए हुए साढ़े तीन लाख कंडोम, पुलिस ने किया पर्दाफाश

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma openly expressed his opinion about bowling attack of Kiwi team

रोहित शर्मा ने कीवी टीम के बॉलिंग अटैक को लेकर खुलकर रखी अपनी राय

18/06/2021
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, केजीएमयू में अमर बहादुर को लगा कोरोना का पहला टीका

16/01/2021

चक्रवात ‘जावेद’ पर पीएम मोदी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version