• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL Auction: 19 साल के खिलाड़ी की चमकी किस्मत, CSK ने 14.2 करोड़ में खरीदा

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, खेल
0
Kartik Sharma

Kartik Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा सरप्राइज राजस्थान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) रहे। सिर्फ 19 साल की उम्र के इस अनकैप्ड खिलाड़ी पर कई फ्रेंचाइजियों ने जोरदार बोली लगाई और अंत में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम में अपनी टीम में जोड़ लिया। कार्तिक की बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी, लेकिन बोली शुरू होते ही कीमत तेजी से ऊपर चढ़ती गई और करोड़ों के आंकड़े को पार कर गई। यह रकम इस मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खरीदारियों में से एक बन गई। सीएसके लंबे समय से इस खिलाड़ी पर नजर रखे हुए थी।

कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) की खुली किस्मत

पिछले साल कार्तिक (Kartik Sharma) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्रायल में हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में वह चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन कैंप में नजर आए थे। कैंप के दौरान एक समय चर्चा थी कि किसी खिलाड़ी की चोट के कारण रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है, मगर ऑक्शन रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। वहीं, इस बार उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए भी ट्रायल दिया था। जहां उन्होंने लगभग 35 गेंदों पर शतक ठोककर सभी को हैरान कर दिया था। ऑक्शन में केकेआर भी उन्हें खरीदने की रेस में थी। लेकिन सीएसके बाजी मार ले गई।

कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। 2024-25 के सीजन में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और तब उत्तराखंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में शतक लगाया था। विजय हजारे ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में उन्होंने शतक जड़ने का कारनामा किया था। वह हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी हिस्सा थे। लेकिन चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

12 टी20 मैचों में 28 छक्के

कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30।36 की औसत से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 चौके लगाए हैं और 28 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा वह 8 लिस्ट ए मैचों में 479 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। लिस्ट ए में भी उन्होंने 2 शतक की मदद से 445 रन बनाए हैं। बता दें, कार्तिक शर्मा टीम इंडिया के खिलाड़ी दीपक चाहर के पिता की एकेडमी में ही प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में ये उनके लिए भी एक बड़ा पल है।

Tags: IPL Auction 2026IPL Mini AuctionKartik Sharma
Previous Post

यह नया भारत है, जो दुश्मनों को उनके ठिकानों में ही कर देता है नेस्तनाबूद:  मुख्यमंत्री

Next Post

Redmi Note 15 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Next Post
कंफर्म: Redmi Note 15 5G में मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 15 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बीजेपी बोली- देर आए दुरुस्त आए

26/01/2025
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बन सकते है सीएम, इस राज्य में हो सकता है बड़ा बदलाव

05/09/2024
tingling of teeth

दांतों की झनझनाहट से मिलेगी राहत, करें ये उपाय

12/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version