• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2024: CSK को तगड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Writer D by Writer D
04/03/2024
in खेल
0
Devon Conway

Devon Conway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) अब आईपीएल के फर्स्ट हाफ से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway), आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते आए हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 141.28 के जबर्दस्त स्ट्राइक रेट से 22 पारियों 924 रन बनाए हैं। खबर है कि कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण मई तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं। ऐसे में आईपीएल के फर्स्ट हाफ से उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (ब्लैक कैप्स) ने एक्स पोस्ट में सोमवार को लिखा, ‘ओपनर डेवोन कॉन्वे ( Devon Conway ) इस हफ्ते अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। कई स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हमने फैसला किया है कि उन्हें ऑपरेट करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें रिकवर होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे।’ पूरी संभावना है कि कॉनवे आधे से अधिक आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो 22 मार्च को शुरू होने वाला है।

IPL Auction: नीलामी में लगी 20 करोड़ की बोली, ये बना इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर

बता दें कि आईपीएल के पहले मैच चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। डेवोन कॉनवे के उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर सकते हैं। इस साल रचिन रवींद्र पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

Tags: Chennai Super Kingscricket newsCSKDevon ConwayIPL 2024sports news
Previous Post

Delhi Budget: दिल्ली की बहनें हुई लाड़ली, केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ा ऐलान

Next Post

रामपुर कोर्ट में पेश हुई जयाप्रदा, पूर्व सांसद को न्यायायिक हिरासत में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
Jayaprada

रामपुर कोर्ट में पेश हुई जयाप्रदा, पूर्व सांसद को न्यायायिक हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

जहरीली शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, दो महिलाएं बीमार

21/01/2021
CM Vishnudev Sai

डिजिटल नवाचार, तकनीकी, स्टार्ट-अप छत्तीसगढ़ को दिलाएगा नई पहचान: मुख्यमंत्री

10/02/2026
french ambassador Emmanuelle Lenin

फ्रांस के राजदूत ने ऑटोमोबाइल एवं रियल सेक्टर में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version