• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: गायकवाड का लगातार चौथा अर्धशतक, CSK का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड की नाबाद 88 रन की शानदार पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने पॉवरप्ले की लड़खड़ाहट से उबरते हुए आईपीएल के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और उसने छह ओवर के पॉवरप्ले में अपने चार विकेट मात्र 24 रन तक गंवा दिए लेकिन इसके बाद गायकवाड ने इसके बाद रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाल लिया।

उन्होंने फिर ड्वेन ब्रावो के साथ छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। उन्होंने चौका मारकर अपना लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया। आखिरी चार ओवरों में चेन्नई ने 69 रन ठोके जिससे उसका स्कोर 150 के पार पहुंच गया।

गायकवाड ने 58 गेंदों पर नाबाद 88 रन में नौ चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। जडेजा ने 33 गेंदों पर 26 रन की संयमित पारी में एक चौका लगाया जबकि ब्रावो ने आठ गेंदों पर 23 रन में तीन छक्के उड़ाए। ब्रावो ने 19वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की पहली दो गेंदों पर छक्के उड़ाए ।

चेन्नई की पारी की शुरुआत में फाफ डू प्लेसिस और मोईन अली खाता खोले बिना आउट हुए जबकि अम्बाती रायुडू खता खोले बिना रिटायर्ड हर्ट हुए जबकि सुरेश रैना चार रन और धोनी तीन रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद मैदान परका राज चला और उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर पर पहुंच दिया। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 35 रन पर दो विकेट और एडम मिल्ने ने 21 रन पर दो विकेट निकाले जबकि अपना 100 वां आईपीएल मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 33 रन पर दो विकेट लिए।

Tags: CSKvsMIIPL 2021
Previous Post

JEE MAINS परीक्षा के अंतिम परिणामों में फिट्जी के छात्र ने किया टॉप

Next Post

भाजपा ने कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

भाजपा ने कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

tablet

प्रदेश के लाखों युवाओं को मिलेगा टैबलेट व स्मार्टफोन, दिसंबर से शुरू हगा वितरण

22/10/2021
Love Jihad

लव जिहाद : यूपी, उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

06/01/2021
Amit Shah

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन… अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

25/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version