• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईरान ने रेसलर को दी फांसी, ट्रंप और दुनिया के 85 हजार एथलीटों की अपील नहीं मानी

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
ईरान ने रेसलर को दी फांसी Iran hangs Wrestler

ईरान ने रेसलर को दी फांसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ईरान सरकार ने रेसलर नाविद अफकारी को हत्या के एक कथित मामले में शनिवार को फांसी पर लटका दिया है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत हजारों एथलीटों ने रेसलर को मृत्युदंड नहीं देने की अपील की थी। सरकारी टीवी ने फार्स प्रांत के चीफ जस्टिस काजम मौसवी के हवाले से बताया कि हसन तुर्कमान के हत्यारे 27 वर्षीय नाविद को शनिवार सुबह शिराज शहर की आदिलाबाद जेल में फांसी दी गई।

नाविद का मामला उस समय सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गया था। जब यह बात सामने आई थी कि उनको और उनके भाइयों को सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने नाविद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शिराज में अशांति के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्हें अपराध स्वीकार करने के लिए विवश किया गया था।

भायखला जेल में रिया चक्रवर्ती का है बुरा हाल, ऐसे हो रहा है ट्रीटमेंट

ट्रंप ने इसी माह ईरान से रेसलर को मौत की सजा नहीं देने की अपील की थी। दुनियाभर के करीब 85 हजार एथलीटों ने भी फांसी रोकने की अपील की थी। दूसरी और अमेरिका के साथ गहराए तनाव के बीच ईरान सालाना सैन्य अभ्यास कर रहा है। ईरान ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में गुरुवार से बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया।

ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, ओमान की खाड़ी में 20 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में तीन दिन तक चलने वाले अभ्यास में तीनों सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। ईरानी पनडुब्बियां और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। इससे पहले इस सालाना सैन्य अभ्यास के कमांडर एडमिरल हबीबुल्ला सय्यारी ने कहा कि इस अभियान का मकसद विदेशी खतरों और किसी हमले से निपटने में अपनी तैयारियों को बेहतर करना है। उनके इस बयान को ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव से जोड़कर देखा गया है।

मायावती बोलीं-सरकार अपने शाही खर्च में कटौतीकर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों फीस माफ करे

अमेरिका और ईरान में तनातनी वर्ष 2018 में उस समय शुरू हुई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु करार से अमेरिका के हटने का एलान किया था। उन्होंने तेहरान पर कई सख्त प्रतिबंध भी थोप दिए थे। गत जनवरी में अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए थे।

Tags: athletes request to IranHassan Turkmaninternational NewsIran ExecutionIran give death penalty to WrestlerIran hangs WrestlerIran us tensionIslamic Republicmiddle eastNavid AfkariNEWSTehranUS President Donald TrumpWorldईरान ने रेसलर को दी फांसी
Previous Post

भायखला जेल में रिया चक्रवर्ती का है बुरा हाल, ऐसे हो रहा है ट्रीटमेंट

Next Post

राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले की निंदा की, कहा- ऐसे हमले अस्वीकार्य

Desk

Desk

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
rajnath singh

राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले की निंदा की, कहा- ऐसे हमले अस्वीकार्य

यह भी पढ़ें

चन्द्रशेखर आज़ाद

चन्द्रशेखर आज़ाद का नाम ‘क्विक सिल्वर’ क्यों रखा गया ?

24/07/2020
akhilesh yadav

दस मार्च को भाजपा के लिए बंद हो जायेंगे बुंदेलखंड के दरवाजे : अखिलेश यादव

14/02/2022
Road Accident

ससुर के दाह संस्कार से लौट रहे दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत

19/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version