• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईएसआईएस ने ली काबुल सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
kabul blast

kabul blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए घातक आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है और 120 से अधिक लोग घायल हैं जिनमें 60 फीसदी से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इस घातक आत्मघाती धमाके में चार अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं और तीन घायल हुए हैं।

धमाके में आईएसएस का हाथ

काबुल हवाई अड्डे के बाहर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। दूसरे धमाके में एयरपोर्ट के गेट के बाहर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि इस हमले में अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। इस बीच सभी विदेशी दूतावासों ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अफगानिस्तान में अब नई जंग शुरू हो गई है।

अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने जतायी संवेदना

अफगानिस्तान के नेता डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ल ने काबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मेरी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।

अफगानिस्तान से अपने राजदूतों को वापस बुलाएगा फ्रांस

फ्रांस ने काबुल एयरपोर्ट के पास हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद बड़ा एक्शन लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस अफगानिस्तान से अपने राजदूतों को वापस बुलाएगा। अब ये राजदूत पेरिस से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस काबुल से ‘कई सौ’ अफगानों को निकालने की कोशिश करेगा।

ब्रिटेन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

काबुल धमाकों के बाद ब्रिटेन सरकार भी हरकत में आ गई है। ब्रिटेन ने धमाकों को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इससे पहले ब्रिटेन और अमेरिका ने अफगानिस्तान में आतंकी हमले की आशंका भी जताई थी जिसमें कहा गया था कि आईएसआईएस के आतंकी धमाके को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा धमाके की वजह से इजरायली प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाली बैठक को भी टाल दिया गया है।

Tags: # world newsafganistankabul airport blastkabul blastTaliban
Previous Post

घर में मिला नाबालिग का अर्धनग्न शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Next Post

शिकायत करने गई महिला से दबंगों ने की छेड़खानी, पीड़िता ने IG से लगाई गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026
Main Slider

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

22/09/2026
Next Post
Molestation

शिकायत करने गई महिला से दबंगों ने की छेड़खानी, पीड़िता ने IG से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें

blouse design

पुरानी साड़ी को बनाए स्टाइलिश, यहां से लें इसके टिप्स

23/10/2025
CM Yogi

सीएम योगी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

28/01/2024
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

26/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version