• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISRO ने लॉंच किया साल का पहला उपग्रह, अंतरिक्ष में भेजी भगवद गीता और PM मोदी की फोटो

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
इसरो ISRO

ISRO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ISRO ने आज एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसरो ने रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इस साल का पहला रॉकेट अंतरिक्ष में रवाना किया। इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) एसएचएआर से 28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन में ब्राजील के एक मुख्य सैटेलाइट एमैजोनिया के अलावा 18 अन्य सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए।

इसरो ने इससे पहले एक बयान में बताया कि पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51)पी एसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। इन सैटेलाइट में चेन्नई की स्पेस किड्ज़ इंडिया (एसकेआई) का सतीश धवन एसएटी (एसडी एसएटी) शामिल है।

#WATCH ISRO’s PSLV-C51 carrying Amazonia-1 and 18 other satellites lifts off from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota pic.twitter.com/jtyQUYi1O0

— ANI (@ANI) February 28, 2021

इस अंतरिक्ष यान के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है। एसकेआई ने कहा, ‘यह उनकी (प्रधानमंत्री की) आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है।’ एसकेआई एसडी (सुरक्षित डिजिटल) कार्ड में ‘भगवद गीता’ भी भेज रहा है।

मन की बात में पीएम मोदी ने छात्रों से कहा- आपको warrior बनना है worrier नहीं

इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष के. शिवन सहित मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे।

यह सबसे लंबी उड़ानों में से एक है जो चौथा चरण बंद होने और दो बार ‘रिस्टार्ट’ होने तक लगभग दो घंटे चलेगी। पहली बार यह उस समय ‘रिस्टार्ट’ हाेगा, जब अमेजोनिया-1 अलग होगा और उसके बाद जब अन्य उपग्रह अलग होकर अपनी कक्षाओं में स्थापित किये जाएंगे, तब यह दोबारा ‘रिस्टार्ट’ होगा।

Tags: bhagwad geetaISROISRO K.ShivanISRO launched PSLV-C51National newspm modi
Previous Post

गुजरात : 31 ज़िला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं व 231 तालुक़ा पंचायतों के लिए मतदान जारी

Next Post

गुरुग्राम: एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव , मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
कोरोना पॉजिटिव Corona positive

गुरुग्राम: एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव , मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

arrested

शराब बनाने के उपकरण समेत दो तस्कर पकड़े

24/06/2022
soni rajdan- riya chakraborty

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी सोनी राजदान, बोली- वह मासूम है

18/01/2021

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख, 55 लाख लोग रोगमुक्त

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version