• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस की बच्ची को योगी राज्य में न्याय मिलना संभव नहीं : संजय सिंह

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
संजय सिंह sanjay singh

संजय सिंह

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार हाथरस कांड के आरोपियों को बचाने के लिये दलित लड़की और परिवार के चरित्र हनन का प्रयास कर रही है।

श्री सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार जानबूझ करके हाथरस की गुड़िया काण्ड के दोषियों को बचाने के लिये केस को कमज़ोर कर रही है। मृत्यु पूर्व दिए गए बयान को न्यायालय मजबूत साक्ष्य मानता है और यहां तो हाथरस की बच्ची मरने के पहले अपने गुनाहगारो के नाम बताये। इतना ही नहीं 22 सितंबर की अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की मेडिको लीगल रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, फिर भी प्रदेश सरकार इसको मानने को तैयार नहीं है। सरकार ने शव के साथ सबूतों को जलाया है।

हाथरस केस की जांच CBI अपने हाथों में ली, योगी ने की थी सिफारिश

सुशांत सिंह के मामले में तो एक ही दिन में सीबीआई का नोटिफिकेशन निकल आता है। अगले दिन जांच भी शुरू हो जाती है और सीबीआई की टीम जांच करने पहुंच जाती है,लेकिन हाथरस की बच्ची के मामले में सात दिन हो गए,अभी तक नोटिफिकेशन क्यों नहीं निकला। इससे साफ है कि योगी सरकार की नियत में ही खोट है। सरकार एसआईटी जांच के नाम पर दोषियों को बचाने में जुटी है। इस सरकार को दलित समाज की बच्ची के परिवार के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार साजिश कर खबर छपवा रही है कि दलित बच्ची की हत्या में उसकी ही मां और भाई का हाथ है। आखिर यह साजिश क्यों रची जा रही है। सरकार दलित परिवार की बच्ची को न्याय क्यों नहीं दिलाना चाहती और दोषियों को क्यों बचाना चाहती है।

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकियों को किया ढेर

उन्होंने कहा कि हत्या और बलात्कार की जांच तथ्यों के आधार पर होती है, लेकिन योगी सरकार इसको झूठलाकर दलित परिवार के ही चरित्र हनन पर जुटी हुई है। हाथरस की घटना को लेकर बाल्मीकि, जाटव, दलित, सोनकर, पासी समाज समेत पूरे देश की जनता में आक्रोश है। वही योगी सरकार ने इस जघन्य अपराध को अंतर्राष्ट्रीय साजिश और दंगा फैलाने की कोशिश बतया जा रहा है जो अपने आप में हास्यापद है।

आप सांसद ने कहा कि अब तो हाथरस की बच्ची के परिवार का हाल-चाल जानने के लिए जाने में भी डर लगता है कि कहीं दंगाई पार्टी,नफरत फैलाने वाले लोग कुछ करवा कर उसका इल्जाम विपक्ष पर मढ़ सकते है हमको दोषी बता सकते है ।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हाथरस की बच्ची को योगी के उत्तर प्रदेश में न्याय मिलना संभव नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की मांग है कि पूरे प्रकरण की सुनवाई किसी अन्य प्रांत में स्थानांतरित की जाए और सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की मानिटरिंग में कराई जाए।

Tags: Government engaged in abusing the character of the victim of HathrasSanjay Singhसंजय सिंहहाथरस कांडहाथरस कांड की पीड़िता के चरित्र हनन करने में जुटी सरकार
Previous Post

बच्चों का भविष्य तथा स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण हैं : डॉ. शर्मा

Next Post

11 अक्टूबर राशिफल : आज इन 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post

11 अक्टूबर राशिफल : आज इन 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

यह भी पढ़ें

arrested

बाइक का टेस्ट ड्राइव करने के बहाने चोरी करने वाला गिरफ्तार

13/02/2022

उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ थम नहीं रही : अखिलेश

20/11/2021
rain

तेज बारिश के बीच कच्चे मकान जमींदोज, चार की मौत

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version