• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे यहां तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ता हैं: विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
05/05/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। कार्यकर्ता ही सब कुछ है, कार्यकर्ताओं की वजह से ही हम विधायक, सांसद बनते हैं। मुझे यहां तक पहुंचाने वाले भी कार्यकर्ता ही हैं। हर घर तक जाके एक-एक मतदाता से संपर्क कर जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराके वही जिताते हैं। इस लोकसभा चुनाव प्रचार के दरमियान भीषण गर्मी में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने अपना पसीना बहाया है उनका यही समर्पण प्रदेश में सभी ग्यारह सीटें जिताएगा। मतदाताओं ने मोदी का कामकाज देखा है, हमें भी परखा है। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev) का।

एक साक्षात्कार में रविवार को साय ( CM Vishnu Dev)  ने कहा कि विनम्रता मेरा स्वभाव है मगर प्रशासन चलाने में यह कभी आड़े नहीं आता क्योंकि दोनों अलग अलग बातें हैं। छत्तीसगढ़ के हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने में हम सक्षम हैं और जब जनहित की बात आती है तो कोई भी बख्शा नहीं जाता।

साय ( CM Vishnu Dev)  ने कहा कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य – हर घर बिजली-पानी, फ्री राशन, गैस सिलेंडर, बैंक अकाउंट खुलवाना, शौचालय निर्माण सहित करोड़ों लोगों की भावना से जुड़े भगवान राम मंदिर का निर्माण और दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा की तर्ज पर धारा 370 हटाना जैसी अनेक उपलब्धियां लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भी जबसे हमारी सरकार बनी है, मोदी की गारंटी पर रॉकेट की गति से सांय-सांय काम हो रहे हैं जिसे जनता समझ रही है। दूसरे प्रदेशों में लगातार सभाओं के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उड़ीसा में प्रचार करने गया हूं जहां पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं और “400 पार” का हमारा “संकल्प” साकार होता दिखाई दे रहा है।

भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, महादेव ऐप, शराब, कोयला घोटाले जैसें मुद्दे क्या अभी भी लोगों के बीच में हैं? के प्रश्न पर विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिल्कुल आज भी लोगों के जेहन में है, अभी महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के उपर एफआईआर दर्ज हुई है। कोयला, रेत, डीएमएफ, शराब सहित कई घोटालों में लिप्त पाए गए कांग्रेसी एवं उनका सहयोग करने वाले अधिकारी आज जेल में हैं। जांच एजेंसियां लगातार जांच कर रही है जिसमें कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से मोदी की गारंटियों का जिक्र किया

“राम मंदिर” एवं आपके द्वारा शुरू की गई “रामलला दर्शन” योजना का प्रभाव लोगों के बीच कितना है? के जवाब में सीएम ने कहा जब भी चुनावी सभाओं में रामलला की बात होती हैं तो तालियों की गड़गड़ाहट सबसे ज्यादा होती है। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर बनने की बहुत अपेक्षा थी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है जिस कारण राम जी भांचा हुए इसलिए राम जी से सबको बहुत लगाव है और जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम विराजे तो सभी छत्तीसगढ़वासियों को बहुत खुशी हुई। यहां से चावल-सब्जी भी गया, लोगों ने वहां जाके लंगर चलाए तो डॉक्टरों ने महीनों तक निःशुल्क इलाज किए।

छत्तीसगढ़ के चुनावी सरगर्मी पर मुख्यमंत्री ( CM Vishnu Dev) ने कहा कि सभी जगहों पर हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित कई बड़े नेताओं के दौरे लगातार हो रहे हैं। मोदी जी के दस वर्ष और हमारी सरकार के तीन महीनों के काम का असर लोगों के बीच में हैं।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu DevNational newsRaipur news
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से मोदी की गारंटियों का जिक्र किया

Next Post

भाभी के अंतिम संस्कार में गए देवर की गंगा में डूबकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
Next Post
drowning

भाभी के अंतिम संस्कार में गए देवर की गंगा में डूबकर मौत

यह भी पढ़ें

Yashwant Varma

जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा देने से किया इंकार, CJI ने प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति को भेजा पत्र

09/05/2025
तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र आग हादसा

तेलंगाना जलविद्युत संयंत्र आग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत

21/08/2020
Rahul Gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक बार फिर कहीं कड़वी बातें

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version