• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर रही पूछताछ

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से सोमवार मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के बयान को रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह मामले कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिसपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।

बता दें कि 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से अब तक की सबसे बड़ी रंगदारी (200 करोड़) वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल के चेन्नई स्थित बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड की थी। प्रवर्तन निदेशालय उर्फ ईडी ईस्ट ने कोस्ट रोड पर स्थित सुकेश के जिस बंगले पर रेड की, उस बंगले की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है। रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था और करीब 15 लक्जरी गाड़िया भी बरामद की गई थीं।

हाल ही में सुकेश ने तिहाड़ जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। जिसमें RBL बैंक के अधिकारियों समेत तिहाड़ प्रशासन के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुकेश की करीबी लीना पॉल से ED लगातार पूछताछ भी की। सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल EOW की कस्टडी में है। गौरतलब है कि सुकेश AIDMK सिंबल मामले में आरोपी है और लंबे वक्त से जेल में बंद है।

रेड एंड ब्लैक बिकिनी में ‘देसी गर्ल’ का दिखा सेक्सी लुक, निक जोनस के साथ दिये पोज

इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि हाई प्रोफाइल चीटर सुकेश जेल से भी बड़े-बड़े बिजनसमैन से कॉन्टेक्ट में था और फोन करके सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में मैटर सुलझाने का दावा करके पैसे वसूल कर रहा था। जेल में मोबाइल फोन मिलने के बाद से जेल प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारी रडार पर आ गए थे।

मालूम हो कि सुकेश वही शख्स है जिसने एआईएडीएमके डिप्टी चीफ टीटीवी दिनाकरन से 2 करोड़ रुपए लेकर चुनाव चिन्ह दिलवाने का वादा किया था। मामले का खुलासा होने पर सुकेश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था और सुकेश के खुलासे पर टीटीवी दिनाकरण को भी गिरफ्तार किया गया था।

Tags: jacqueline fernandezJacqueline Fernandez newsJacqueline Fernandez updates
Previous Post

सचिन वाजे को NIA कोर्ट से दिल की सर्जरी कराने की सशर्त अनुमति मिली

Next Post

घाटी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, 1989 के बाद कश्मीरी पंडितों ने निकाली प्रभात फेरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post

घाटी में गूंजा 'जय कन्हैया लाल की', 1989 के बाद कश्मीरी पंडितों ने निकाली प्रभात फेरी

यह भी पढ़ें

cm yogi

टैंकर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

09/08/2021
SS Sandhu

25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को समय सीमा में उपलब्ध कराएं ऋण : मुख्य सचिव

17/04/2023
Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version