• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अत्यधिक स्नान से नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ बीमार पड़े, 15 दिन करेंगे विश्राम

Writer D by Writer D
04/06/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, वाराणसी
0
Jagannath

Lord Jagannath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) की नगरी में नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ (Bhagwan Jagannath) भक्तों के प्रेम में अत्यधिक स्नान से बीमार पड़ गये। भगवान अब एक पखवाड़े तक विश्राम कर प्रतीक रूप से औषधीय काढ़े का भोग पीकर स्वस्थ होंगे। आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि पर मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।

अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में परम्परानुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान जगन्नाथ के जलाभिषेक का आयोजन किया गया। सुबह लगभग 05.15 बजे भगवान जगन्नाथ (Bhagwan Jagannath), भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा जी की काष्ठ प्रतिमाओं को मंदिर की छत पर ले जाकर बेला, तुलसी और गेंदा के फूलों से विशेष शृंगार विधि विधान से किया गया। दिन विशेष पर भगवान को गुलाबी रंग का परिधान धारण कराया गया।

इसके उपरांत ट्रस्टी आलोक शापुरी व दीपक शापुरी परिवार की उपस्थिति में मंदिर के पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने गंगाजल से भगवान को स्नान कराकर जलाभिषेक शुरू की। इसके उपरांत मंदिर में कतारबद्ध भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को गंगाजल से स्नान कराया। फिर भगवान को मिष्ठान, फल-फूल अर्पित कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान (Bhagwan Jagannath)  भी भक्तों के श्रद्धारूपी प्रेम में जमकर स्नान करते रहे। यह सिलसिला रात 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद भगवान के विग्रहों को पुन: गर्भगृह में लाया जाएगा। जहां अत्यधिक स्नान के कारण भगवान प्रतीक रूप से बीमार पड़ेंगे।

सूर्यास्त के बाद इन कामों करने की होती है मनाही, होता है अशुभ

मंदिर के पुजारी राधेश्याम पाण्डेय के पुत्र ने बताया कि भगवान एक पखवारे तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। सोमवार से भगवान को काढ़े का भोग लगाया जाएगा। 15 दिन बाद स्वस्थ होने पर भगवान श्रद्धालुओं को पुन: दर्शन देंगे। गौरतलब हो कि वाराणसी की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करने श्रद्धालु आज सुबह से ही अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) में जुटने लगे। भक्तों ने अपने हाथों से प्रभु जगन्नाथ को रच-रच कर गंगाजल से स्नान कराया।

माना जाता है कि भक्तों के प्यार में भगवान इतना स्नान कर लेते हैं कि वह बीमार पड़ जाते हैं। आचार्य पंडित संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एक पखवारे तक भगवान को प्रतिदिन काढे का भोग लगता है और भगवान 15 दिन तक आराम करने के पश्चात जगन्नाथ मंदिर से डोली में बैठकर रथयात्रा हवा खोरी के लिए निकलते हैं जहां पर तीन दिन का विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा मेला लगता है।

Tags: AstrologyAstrology NewsJagannath YatraLord Jagannath
Previous Post

जनभागीदारी कार्यक्रम से जागरूक होंगे छात्र, शिक्षक और अभिभावक

Next Post

मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Next Post
Former Uttarakhand CM Rawat met CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

यह भी पढ़ें

jaishankar

विपक्षी दलों को आज अफगानिस्तान की स्थिति और हालात से अवगत करायेगी सरकार

26/08/2021
Kharmas

आज से खरमास शुरू, ये शुभ कार्य इतने महीने तक रहेंगे बंद

15/03/2023
Siddharth Nath

दंगाफसाद करवा कर विपक्ष जाति धर्म के नाम पर रोटी सेंकना चाहता है : सिद्धार्थ

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version