• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें मौसी के घर क्यों जाते हैं भगवान?

Writer D by Writer D
20/06/2023
in Main Slider, धर्म
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल ‘जगन्नाथ रथ यात्रा’ (Jagannath Rath Yatra) धूमधाम से निकाली जाती है, जिसमें शामिल होने देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी शहर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है। यह वैष्णव मंदिर श्रीहरि के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। पूरे साल इनकी पूजा मंदिर के गर्भगृह में होती है, लेकिन आषाढ़ माह में तीन किलोमीटर की अलौकिक रथ यात्रा के जरिए इन्हें गुंडिचा मंदिर लाया जाता है।

कई लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) क्यों निकाली जाती है और इसका क्या महत्व है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।

रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) का महत्व

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपनी मौसी के घर जाते हैं। रथ यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से तीन दिव्य रथों पर निकाली जाती हैं। सबसे आगे बलभद्र का रथ, उनके पीछे बहन सुभद्रा और सबसे पीछे जगन्नाथ का रथ होता है। इस साल जगन्नाथ यात्रा 20 जून से शुरू होगी और इसका समापन 1 जुलाई को होगा।

क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra)?

पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई। तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े। इस दौरान वे मौसी के घर गुंडिचा भी गए और यहां सात दिन ठहरे। तभी से जगन्नाथ यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। नारद पुराण और ब्रह्म पुराण में भी इसका जिक्र है।

Jagannath Rath Yatra: जानें किस रंग का होता है जगत के नाथ का रथ, कैसे होता है इसका निर्माण

मान्यताओं के मुताबिक, मौसी के घर पर भाई-बहन के साथ भगवान खूब पकवान खाते हैं और फिर वह बीमार पड़ जाते हैं। उसके बाद उनका इलाज किया जाता है और फिर स्वस्थ होने के बाद ही लोगों को दर्शन देते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) 2023: समय और पूर्ण कार्यक्रम

20 जून, 2023 (मंगलवार): जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ (गुंडिचा मौसी के घर जाने की परंपरा)

24 जून, 2023 (शनिवार): हेरा पंचमी (पहले पांच दिन भगवान गुंडिचा मंदिर में वास करते हैं)

27 जून 2023 (मंगलवार): संध्या दर्शन (इस दिन जगन्नाथ के दर्शन करने से 10 साल तक श्रीहरि की पूजा के समान पुण्य मिलता है)

28 जून 2023 (बुधवार): बहुदा यात्रा (भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की घर वापसी)

29 जून 2023 (गुरुवार): सुनाबेसा (जगन्नाथ मंदिर लौटने के बाद भगवान अपने भाई-बहन के साथ शाही रूप लेते हैं)

30 जून, 2023 (शुक्रवार): आधर पना (आषाढ़ शुक्ल द्वादशी पर दिव्य रथों पर एक विशेष पेय चढ़ाया जाता है। इसे पना कहते हैं जो दूध, पनीर, चीनी और मेवा से बनता है)

1 जुलाई, 2023 (शनिवार): नीलाद्री बीजे (जगन्नाथ रथ यात्रा के सबसे दिलचस्प अनुष्ठानों में एक है नीलाद्री बीजे।

Tags: jagannath rath yatraJagannath Rath Yatra 2023jagannath rath yatra celebrationJagannath Rath Yatra importanceJagannath rath yatra in Odisha
Previous Post

भीषण गर्मी में दो घंटे लिफ्ट में फंसे रहे कोचिंग के बच्चे, दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाई जान

Next Post

‘निर्बाध बिजली नहीं तो बिल का भुगतान नहीं’, कांग्रेस ने बताया विरोधा का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Main Slider

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री

23/09/2026
Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
Next Post
Power Cut

'निर्बाध बिजली नहीं तो बिल का भुगतान नहीं', कांग्रेस ने बताया विरोधा का तरीका

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

किसान आंदोलन के बिखरने के सपने देखना छोड़ दे सरकार : टिकैत

11/02/2021
property seized

शराब माफिया व गैंगस्टर पवन त्यागी की 14 लाख की सम्पत्ति कुर्क

09/06/2021
Gauhar khan siddharth shukla fight

सलमान खान के सामने सिद्धार्थ शुक्ला पर बरसी गौहर खान, कहा- ‘गली का गुंडा’

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version