• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का जनवरी में उद्घाटन, चार धाम समेत दुनियाभर के 1000 मंदिरों को न्यौता

Writer D by Writer D
17/12/2023
in राष्ट्रीय
0
Jagannath Temple Corridor

Jagannath Temple Corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने पुरी में श्री मंदिर प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। अब 15 से 17 जनवरी के बीच जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर (Jagannath Temple Corridor) का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए चार धाम समेत दुनियाभर के 1000 से अधिक प्रमुख हिन्दू मंदिरों को न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा नेपाल के राजा को भी निमंत्रण भेजा गया है, जिन्हें जगन्नाथ मंदिर में विशेष अधिकार प्राप्त हैं।

ओडिशा सरकार के श्री मंदिर प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर के चारों ओर के गलियारे (Jagannath Temple Corridor ) को एक आधुनिक तीर्थस्थल बनाना है। इस कॉरिडोर में 6,000 भक्तों के एक साथ खड़े होने की क्षमता होगी। साथ ही सामानों की स्क्रीनिंग सुविधा, लगभग 4,000 परिवारों के सामान रखने के लिए अलमारी, पीने का पानी, शौचालय, हाथ/पैर धोने की सुविधा, आश्रय मंडप, हाईटेक कार पार्किंग, पुलिस और फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी परिस्थितियों के लिए गाड़ियों की सुविधा सहित कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस प्रोजेक्ट में 943 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें 7 मीटर का हरा बफर जोन और 10 मीटर का पैदल यात्री यात्री क्षेत्र है, जिसका उपयोग मंदिर की परिक्रमा के लिए किया जाएगा।

मंदिर के मु्ख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि 15 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह के लिए ओडिशा में 857 मंदिरों को आमंत्रित किया जा रहा है, जबकि वैष्णो देवी (Vaishno Devi), कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) और शिरडी साईं मंदिर (Shirdi Sai Temple) सहित 180 प्रमुख भारतीय मंदिरों को भी आमंत्रित किया गया है। नेपाल के राजा को भी निमंत्रण भेज रहे हैं, जिन्हें जगन्नाथ मंदिर में विशेष अधिकार प्राप्त हैं।

खरमास में तुलसी के पास न रखें ये चीजें, खत्म हो जाएगी घर की सुख-शांति

अन्य देशों के प्रमुख हिंदू मंदिरों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चौबीसों घंटे ढोल-नगाड़ों के बीच भजन-कीर्तन किया जाएगा। सरकार ने एक अतिथि सूची तैयार की है जिसमें कई वीआईपी, कॉर्पोरेट दिग्गज और मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

Tags: Jagannath Temple CorridorNational newsodisha news
Previous Post

पीएम मोदी की दो टूक, कहा- अब ब्रह्मांड की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती

Next Post

संसद सुरक्षा में सेंध मामले में बड़ी लीड, राजस्थान में मिले आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
Parliament Security Breach

संसद सुरक्षा में सेंध मामले में बड़ी लीड, राजस्थान में मिले आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े

यह भी पढ़ें

जिपं अध्यक्ष चुनाव नामांकन से पहले रलोद प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

26/06/2021

CM योगी ने वितरित किए टैबलेट-स्मार्टफोन, बोले- ज्ञान प्राप्त करने की कोई सीमा नहीं

07/01/2022
Road Accident

रक्षाबंधन पर घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, आठ की मौत

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version