• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 जुलाई से शुरू हो रही है जगन्नाथ यात्रा, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व बताया गया है. इन्हीं धामों मे से एक है जगन्नाथ मंदिर, जो भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस धाम से हर साल रथयात्रा निकाली जाती है, जिसे जगन्नाथ रथयात्रा  ( Jagannath Rath Yatra )  के नाम से जाना जाता है. इस साल इस यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से होगी और इसमें लाखों लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे. धार्मिक यात्रा का महत्व अधिक होने के कारण देश ही नहीं विदेश से भी लोग इसका हिस्सा बनने के लिए आते हैं. लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े रथयात्रा ( Jagannath Rath Yatra ) के बारे में मान्यता है कि इसमें शामिल होने मात्र से उन्हें सभी तीर्थों के पुण्य फल मिल जाते हैं. हर साल की तरह इस बार भी जगन्नाथ रथ यात्रा का महापर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आयोजित किया जाएगा.

अगर आप भी जगत के नाथ की रथ यात्रा  ( Jagannath Rath Yatra ) का हिस्सा बनने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले इससे जुड़ी इन खास बातों को एक बार आपको जान लेना चाहिए. जानें इस यात्रा से जुड़ी कुछ रोचक बातें…

तैयार किए जाते हैं तीन रथ

इस रथ यात्रा में तीन पवित्र रथों को तैयार किया जाता है, जिनमें से एक भगवान कृष्ण और दो उनकी भाई बलराम व बहन सुभद्रा को समर्पित होते हैं. इन रथों के रंग भी अलग रखे जाते हैं. बहुत कम लोग इस तथ्य को जानते हैं. श्री कृष्ण के रथ को गरुड़ध्वज कहा जाता है और इसका रंग सदा पीला या लाल रखा जाता है. वहीं बलराम जी के रथ को तालध्वज के नाम से जाना जाता है और इसका रंग लाल और हरा होता है. वहीं सुभद्रा जी के रथ का रंग काला या नीला रखा जाता है.

मौसी के घर जाते हैं भगवान जगन्नाथ

पुराने समय से ये मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Yatra ) के जरिए अपनी मौसी के मंदिर जाते हैं. रथयात्रा को गुंडीचा मंदिरतक ले जाया जाता है. कहते हैं कि तीनों देव और देवी यहां आकर आराम करते हैं. यहां आकर भी श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की आराधना में लीन हो जाते हैं. भगवान जगन्नाथ की यात्रा आषाढ़ माह की द्वितीय तिथि को शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन वे अपने द्वार लौट आते हैं.

रथ में रहती हैं प्रतिमाएं

यात्रा के शुरू होने पर गजपति राजा यहां आते हैं और रथयात्रा  ( Jagannath Rath Yatra ) की शुरुआत करते हैं. वे सोने की झाड़ू से भगवान के जाने तक का रास्ता साफ करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यात्रा के समाप्त होने के बाद भी कुछ दिनों तक भगवानों की प्रतिमाएं रथों में ही स्थापित रहती हैं. भगवान श्री कृष्ण, बलराम जी और देवी सुभद्रा जी के लिए मंदिर के द्वार एकादशी पर खोले जाते हैं. प्रतिमाओं को यहां लाने के बाद स्नान कराया जाता है और विधि के तहत पूजा-पाठ किया जाता है.

Tags: Jagannath Purijagannath templeSri Jagannath Rath YatraSri Jagannath Rath Yatra 2022Sri Jagannath Rath Yatra NewsSri Jagannath Rath Yatra Updates
Previous Post

आषाढ़ अमावस्या पर मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति, करें ये उपाय

Next Post

दंगे के बाद जेल में लगी आग, 51 कैदियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Next Post
fie

दंगे के बाद जेल में लगी आग, 51 कैदियों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा: सीएम योगी

11/12/2022

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

26/09/2021
waxing

हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो घर में तैयार करें वैक्स

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version