• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थारू जनजाति बाहुल्य श्रावस्ती के गांव में हर घर जल योजना से लगे विकास को पंख

Writer D by Writer D
03/04/2023
in उत्तर प्रदेश, श्रावस्ती
0
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावस्ती। भारत के आखिरी गांव की उम्मीदों को जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission ) सींच रहा है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नेपाल की सीमा से लगे बनकटी गांव की तस्वीर को जल जीवन मिशन ने बदल दिया है। बरसों-बरस से अपने अधिकारों से वंचित थारू जनजाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते हुए जल जीवन मिशन उनकी जिंदगी को संवारने का काम कर रहा है।

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर जल योजना से बनकटी गांव में थारू जनजाति की किस्मत बदल रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से एक ओर समुदाय के लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर एफटीके प्रशिक्षण से बेटियां व महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। श्रावस्ती की ग्राम पंचायत भचकोही के बनकटी गांव में 765 थारू जनजाति निवास करती है जहां कुल 116 हाउसहोल्ड हैं।

आत्मनिर्भरता की लिखी जा रही नई इबारत

गांव की थारू महिलाएं व बेटियां एफटीके प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रहीं हैं। थारू महिलाएं जल जीवन मिशन के जरिए दूसरों को भी जागरूक करने का काम कर रहीं हैं। साल 2017 में जहां थारू जनजाति की महिलाएं और बेटियां घर की चौखट तक सीमित थीं, पर जल जीवन मिशन ने थारू जनजाति की महिलाओं की जिंदगी में आशा की किरण बिखेरी।

अब जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) से थारू महिलाएं और किशोरियां हर 10 दिन में क्षेत्र में जल परीक्षण कर जल की जांच कर रहीं हैं। आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन की अधिक मात्रा से जूझ रहे श्रावस्ती में महिलाओं को दिए गए एफटीके प्रशिक्षण द्वारा जल की गुणवत्ता की जांच होने से दूषित जल की समस्या का निदान हुआ है। जल श्रोतों पर पहुंचकर जल गुणवत्ता के 12 मानकों की जांच महिलाएं कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले ‘शहर की सरकार’ पर भाजपा की नजर

मिशन (Jal Jeevan Mission)  के तहत महिलाएं जागरूकता कार्यकमों के माध्यम से समुदाय के लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनको प्रेरित भी कर रहीं हैं। थारू जनजाति की बेटियां सकारात्मक बदलाव की बयार लाने संग लोगों में स्वच्छ जल की अलख जगाने का कार्य कर रहीं हैं। मोनिका राना, निरमा, सुमलाना और शंकिता के साथ मिलकर अन्य थारू महिलाएं भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भर यूपी की एक नई इबारत लिख रहीं हैं।

जलजनित बीमारियों से मिली निजात

जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि दूषित पानी, जलजनित बीमारियों और जल संकट से ग्रस्त श्रावस्ती के बनकटी गांव की छवि अब तेजी से बेहतर हो रही है। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत इस जनजाति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से ये जनजाति प्रतिदिन संक्रमण का शिकार हो जाती थीं पर मिशन के तहत अब फील्ड टेस्ट कीट के जरिए जल की गुणवत्ता जांचने का कार्य शुरू होने से संक्रमण की दर अब कम हुई है।

Tags: har ghar nal yojnaJal Jeevan Missionshravasti news
Previous Post

लोकसभा चुनाव से पहले ‘शहर की सरकार’ पर भाजपा की नजर

Next Post

वीटीएस से मिली पीएमजीएसवाई में एफडीआर टेक्नोलॉजी को रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

A New Model of Rural Prosperity through Cow Conservation
उत्तर प्रदेश

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

24/07/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

24/07/2026
94 police officers learned the nuances of forensic science.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां

24/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बेटे-बेटियों की अच्छी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी : एके शर्मा

24/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संयुक्त आयुक्त निलम्बित: केशव मौर्य

24/07/2026
Next Post
VTS

वीटीएस से मिली पीएमजीएसवाई में एफडीआर टेक्नोलॉजी को रफ्तार

यह भी पढ़ें

डीजीपी एच सी अवस्थी

सड़क सुरक्षा के मानको का पालन करने के चार आवश्यक स्तम्भ है : अवस्थी

03/11/2020
NDLS

प्लेटफॉर्म बदलने के कारण हुआ था नई दिल्ली स्टेशन पर हादसा: आरपीएफ

18/02/2025
Dhananjay Singh

हाईकोर्ट ने खारिज की पूर्व सांसद धनंजय की याचिका, सरेंडर करने का आदेश

12/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version