• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क सुरक्षा के मानको का पालन करने के चार आवश्यक स्तम्भ है : अवस्थी

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
डीजीपी एच सी अवस्थी

उप्र डीजीपी एच सी अवस्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी ने कहा है कि यातायात प्रबन्धन एवं सड़क सुरक्षा पुलिस की एक महत्वपर्ण जिम्मेदारी होती है और‘‘स्टाकहोम घोषणा-2020‘‘ के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए हम प्रतिबद्ध है तथा प्रतिवर्ष इसमें 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है।

श्री अवस्थी ने यहां सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबन्धन व सड़क सुरक्षा पुलिस की एक महत्वपर्ण जिम्मेदारी तो होती है साथी ही आम लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरुक करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 42000 सड़क दुर्घटनायें होती है,जिनमें लगभग 28000 लोग घायल होते है, तथा 22000 से अधिक लोग मृत्यु का शिकार होते है। यह संख्या किसी भी होने वाली अप्राकृत्तिक मानव मृत्यु (हत्या, आत्म हत्या व अन्य अस्वाभाविक मृत्यु) से अधिक है।

प्रतापगढ़ : घर में डकैती डालने वाले पांच डकैत गिरफ्तार, लूट का समान बरामद

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मानको का पालन करने के चार आवश्यक स्तम्भ है। इनमें शिक्षा, परवर्तन, अभियात्रिंकी और आपातकालीन देखभाल है। इन चारोें पहलुओ का सड़क दुर्घटना और मृत्यु को कम करने में महती योगदान होता है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ‘‘स्टाकहोम घोषणा-2020‘‘ के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में वर्ष 2030 तक 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रतिवर्ष इसमें 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्तमान प्रणालियों और संस्थानो को मजबूत करने तथा जरूरत पड़ने पर नयी प्रणालियाँ बनाने के साथ-साथ विशिष्ठ जोखिम कारकों को लक्षित करने पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए एक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति नवम्बर माह को ‘‘यातायात माह‘‘ के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

श्री अवस्थी ने इस संबंध राज्य के सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, कमिश्नरेट लखनऊ/ गौतबुद्धनगर, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिलो को पूर्व की भांति इस वर्ष भी माह नवम्बर-2020 को यातायात माह के रूप में मनाये जाने के निर्णय के क्रम में यातायात माह के दौरान वर्तमान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत भारत सरकार, शासन तथा मुख्यालय स्तर से निर्गत निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराते हुये इस सम्बन्ध में सावधानी व बचाव का विशेष ध्यान रखते हुये व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को व्यवसायिक तरीके से आम नागरिकों को सड़क प्रयोग, सड़क नियम तथा सुरक्षा उपाय के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक कराये जाने एवं यातायात नियमों/संकेतों का योजनाबद्ध रूप से व्यापक प्रचार-प्रसार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश दिये हैं।

Tags: up newsUttar Pradesh Newsडीजीपी एच सी अवस्थी
Previous Post

हम लोगों को सेवा करने का मौका मिला तो हमने एक-एक काम किया : नीतीश

Next Post

यूपी : एमएलसी के 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, एक दिसंबर को होगा मतदान

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
एमएलसी चुनाव

यूपी : एमएलसी के 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, एक दिसंबर को होगा मतदान

यह भी पढ़ें

Theft

दिनदहाड़े नकाबबाज बदमाशों ने डॉक्टर को परिवार सहित बंधक बनाकर लाखों की लूट

24/05/2021
पीएम मोदी

रक्षा क्षेत्र में 5 सालों में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य : मोदी

27/08/2020

इस जेल में आग लगने से 41 लोगों की मौत, 80 से अधिक झुलसे

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version