• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन जन की सरकार-जन जन के द्वार – हर समस्या का समाधान

Writer D by Writer D
06/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’ अभियान के पहले तीन दिनों में प्रदेशभर में आयोजित विशेष शिविरों में हजारों लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर रहा है और पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

सूचना विभाग की ओर से साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार जुलाई से प्रदेशभर में 15 दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग के विभिन्न प्रमाणपत्र, कृषि उपकरण और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरतमंदों को चिकित्सा उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी स्थानीय समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार इससे पहले दिसंबर 2025 में चलाए गए 45 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’ अभियान के दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस से कुमाऊं को दक्षिण भारत से सीधा रेल संपर्क मिला : धामी

Next Post

चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और ढांचे को मजबूत किया जाए : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Anand Bardhan

चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और ढांचे को मजबूत किया जाए : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने चार स्वास्थ्य योजनाओं का किया शिलान्यास

31/03/2023
Four arrested in cashier murder case

विदेशी मुद्रा दिखाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

24/04/2023
एनएसयूआई का प्रदर्शन

यूजीसी के दिशा-निर्देशों के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version