• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की 6200 गौशालाओं में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Writer D by Writer D
18/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Gaushalas

Gaushala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के मुखिया होने के साथ-साथ गौ सेवा को लेकर भी हमेशा सुखिर्यों में रहते हैं। प्रदेश में पशुधन को लेकर उन्होंने कई सारी योजनाएं भी संचालित कर रखी हैं। भगवान श्रीकृष्ण भी गौ सेवक के रूप में जाने जाते हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की सभी गौशालाओं (Gaushalas) में कृष्णोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

गौ सेवा का देंगे संदेश

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की 6200 गौशालाओं (Gaushalas) में पहली बार जन्माष्टमी (Janmashtami) का उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि इसके जरिये प्रदेश के लोग गौ सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें। मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद प्रदेश की सभी गौशालाओं में जन्माष्टमी मनाने की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई गौशालाओं में झांकी बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

बंदियों को ‘योग्य’ बनाएगी योगी सरकार

वहीं प्रदेश की सभी गौशालाओं (Gaushalas) में रंग-रोगन, साफ सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गौशाला में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और आम जनमानस शामिल होेंगे। सभी लोग श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गाय को गुड़ खिलाने के साथ सेवा भी करेंगे ताकि आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश पहुंच सके।

लखनऊ में दोनों उप मुख्यमंत्री करेंगे पूजा अर्चना

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जन्माष्टमी पर बरेली की गौशाला में पूजा अर्चना करेंगे, जबकि सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक लखनऊ की गौशाला में होने वाले उत्सव का हिस्सा बनेंगे। मुरादाबाद की गौशाला में मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल होंगे। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्रों में मंत्री और विधायक गौशाला में पूजा अर्चना में शामिल होंगे।

Tags: cm yogiGaushalasjanmashtamiLucknow News
Previous Post

बंदियों को ‘योग्य’ बनाएगी योगी सरकार

Next Post

कनाडा उच्चायुक्त कैमरान मैके ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, भेंट की ‘द कलर ऑफ कनाडा’ पुस्तक

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

कनाडा उच्चायुक्त कैमरान मैके ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, भेंट की 'द कलर ऑफ कनाडा' पुस्तक

यह भी पढ़ें

Shivling

क्या आप घर में स्थापित कर रहे है शिवलिंग, तोइन बातों का रखें ध्यान

24/11/2025
Lakhpati Didi

योगी सरकार का ‘लखपति दीदी’ मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दे रहा नई मजबूती

02/12/2025
Mulayam Singh

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के  कद्दावर जननेता: राम नाईक

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version