• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3 जनवरी राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

Writer D by Writer D
03/01/2024
in धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

3 जनवरी का राशिफल (Horoscope)

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944

सूर्योदय 06.56, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत

पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी, मंगलवार, 03 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल (Horoscope)।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मुश्किलों से लडऩे के अपने स्वभाव के चलते समस्याएं हल होंगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, जिससे तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। खुद का शांत रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलने से गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। वाक्पटुता और मीठी वाणी से अपने काम में सफल हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। हालांकि, परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शांत रहने से रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धनहानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

मकर राशि :- आज का दिन आर्थिक योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लम्बे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखकर विवाद से बच सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Next Post

भारत के सट्टेबाजी कानून: नेविगेट करे सट्टेबाजों के लिए कानूनी परिदृश्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Puja Ghar
Main Slider

घर के मंदिर में न रखें इस तरह की मूर्ति, हो जाएगा अनर्थ

01/06/2026
Bread Manchurian
खाना-खजाना

आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

01/06/2026
plants
धर्म

ये पौधे घर में करेंगे धन का आगमन

01/06/2026
Pyaaz Kachori
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड

01/06/2026
seeing forest in dream
धर्म

सपने में ऐसा जंगल का दिखना होता है इस बात का संकेत

01/06/2026
Next Post
Betting

भारत के सट्टेबाजी कानून: नेविगेट करे सट्टेबाजों के लिए कानूनी परिदृश्य

यह भी पढ़ें

Diwali

दिवाली पर कराएं इस रंग का पेंट, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

03/11/2023
suspicious circumstances

बागपत : तालाब से साधु का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

24/09/2020
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version