• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झामुमो के संस्थापक सदस्य और झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Simon Marandi dies

Simon Marandi dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन कोलकाता के नेताजी हॉस्पिटल में सोमवार देर रात्रि हो गया।

श्री मरांडी विगत एक माह से कोलकाता में इलाज करा रहे थे। ह्रदय रोग के अलावे कई गभीर रोग से ग्रसित श्री मरांडी के साथ इलाज के दौरान उनके विधायक पुत्र दिनेश विलियम मरांडी सहित उनका परिवार कोलकाता में ही उनकी देखभाल कर रहे थे। साइमन मरांडी दो बार राजमहल क्षेत्र के सांसद और पांच बार विधायक तथा झारखण्ड राज्य के मंत्री भी रहे। इनके व्यवहार और अपनापन के कारण क्षेत्र के लोग इन्हें दादा के नाम से ज्यादा पुकारते थे। इन्होंने पाकुड, साहिबगंज ,दुमका , गोड्डा , जामताड़ा देवघर यानी पूरे संताल परगना में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की जमीन मजबूत करने नये लोगो को पार्टी में लाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पूरी ताकत लगायी थी। जिसका लाभ भी झामुमो को मिला। शिबू सोरेन को संताल की जमीन में दिशोम गुरु बनाने वालों में एक नाम साइमन मरांडी तो दूसरा नाम सूरज मंडल का आता है।

देश में कोरोना के 1.62 लाख नए मामले, 1.36 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

कोलकाता से श्री मरांडी का शव आज पाकुड़ जिला स्थित उनके हिरणपुर आवास लाया जा रहा है। श्री मरांडी परिजनों ने बताया कि 14 अप्रैल यानी कल उनके शव को लिटीपाड़ा प्रखंड के ताल पहाड़ी डुमरिया स्थित उनके पैतृक आवास के निकट दफनाया जाएगा।

श्री मरांडी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। साइमन मरांडी ने पहली बार साल 1977 में बतौर निर्दलीय मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपाड़ा का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया। साइमन मरांडी ने पांच बार यहां से लगातार जीत हासिल की। साल1989 में लोकसभा चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दी और सुशीला भी यहां से कई बार विधायक बनी। वर्तमान में इस लिट्टीपाड़ा सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी विधायक हैं।

साइमन मरांडी पांच बार साल 1977, 1980, 1985, 2009, में 2017 विधायक रहे हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गये, बाद में वे झामुमो में वापस लौट आये और उप चुनाव में वर्ष 2017 में वे फिर से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2019 के चुनाव में अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने अपने पुत्र दिनेश विलियम्स मरांडी को चुनाव लड़ाया और वह विजयी रहे। इससे पहले वे झामुमो के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद रह चुके हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में साल 2013 में मंत्री भी बनाए गए थे। वहीं साइमन मरांडी की पत्नी सुशीला हांसदा भी 1990 से 2009 तक लिट्टीपाड़ा से लगातार चार बार विधायक रही।

सर गंगाराम-होली फैमली सहित 14 अस्पताल कोविड हॉस्पिटल घोषित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि साइमन दा का निधन एक अपूरणीय क्षति है। झारखंड संघर्ष में विशेष योगदान देने वाले साइमन दा की कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार और कार्यकर्ताओं को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने भी श्री मरांडी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “साइमन मरांडी के निधन की दुखद सूचना मिलने से मन व्यथित है। झारखंड ने आज अपना एक लाल खो दिया है। उनसे आत्मीय संबंध थे। ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Tags: Jharkhand newsNational newsSimon Marandi dies
Previous Post

देश में कोरोना के 1.62 लाख नए मामले, 1.36 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

Next Post

ब्रश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
Brush factory caught fire

ब्रश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

Anti Human Traffiking

मानव तस्करों के चंगुल से बचाये गए 15 नाबालिक नेपाली बच्चे

18/11/2020
Maid

आठ साल तक विधवा से दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर

03/08/2022
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

डीके ठाकुर ने DCP के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, सोमन वर्मा को मिली वेस्ट क्षेत्र की जिम्मेदारी

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version