• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रश फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Brush factory caught fire

Brush factory caught fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के थाना बर्रा क्षेत्र में एक ब्रश फैक्ट्री में सोमवार आधी रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते आसपास रहने वाले सकते में आ गए। फैक्ट्री के अंदर सो रहे चौकीदार ने खुद को सुरक्षित करते हुए बाहर निकल हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियाें ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

कंपनी बाग चौराहे के पास अपार्टमेंट में रहने वाले सतेंद्र प्रकाश की दि रेव्रू ब्रश कंपनी के नाम से बर्रा-2 के रिहायशी इलाके में एक कारखाना है। रोज की तरह सोमवार की शाम को कारखाना बंद करने के बाद मजदूर अपने घर चले गए। लक्ष्मीपुरवा निवासी चौकीदार संतराम ने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर बने कमरे में जाकर लेट गया था। इसी दौरान देर रात अचानक उसे बिजली के मीटर के पास से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आया तो उसने देखा कि कारखाने के अंदर आग लग गई है और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया।

झामुमो के संस्थापक सदस्य और झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन

उसने बड़ी जद्दोजहद के बाद फैक्ट्री के पीछे वाले गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और आग की जानकारी पुलिस को देते हुए कारखाने के मालिक को दी, लेकिन अंदर रखा हुआ सारा माल जलकर खाक हो गया है।

चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना बर्रा की जनता नगर चौकी पुलिस और फजलगंज फायर स्टेशन से तीन दमकल की गाड़ियों के साथ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चन्द्र मौके पर पहुंचे।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

देश में कोरोना के 1.62 लाख नए मामले, 1.36 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग को बुझा दिया गया है। प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर रखा हुआ सामान जरूर जल गया है, क्योंकि फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। इसलिए कितने रुपए का सामान था, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है।

लेकिन रिहायशी इलाके में फैक्ट्री का संचालन हो रहा था और फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने की कोई भी इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते फैक्ट्री मालिक को नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: Brush factory caught firecrime newskanpur newsup news
Previous Post

झामुमो के संस्थापक सदस्य और झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन

Next Post

तेज रफ्तार ने बुझा दिये दो घरों के चिराग, एक की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार ने बुझा दिये दो घरों के चिराग, एक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

priyanka gandhi

योगीराज में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है : प्रियंका

05/12/2020
murder

 बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, हत्यारा बेटा गिरफ्तार

07/07/2021
cm yogi

पूर्व राज्यपाल ने योगी से की मुलाक़ात, उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष ने भी की भेंट

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version