• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगीराज में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है : प्रियंका

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में विशेष रूप से दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘दलित महापंचायत’ को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये संबोधित करते हुये श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को बनाना है।

उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज को बुलन्द करने के लिए बुलायी गयी दलित महापंचायत में श्रीमती वाड्रा ने सबसे पहले बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, संत गाडगे को नमन किया। उन्होने कहा कि दलित कांग्रेस जोरदार काम कर रही है। दलित समुदाय निरन्तर विरोध और प्रतिरोध के स्वर बुलन्द कर रहे हैं।

नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा

उन्होने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने के बजाए पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाए पीड़ितों पर अत्याचार करने में जुटी है और उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है। उन्होने मंगटा गांव कानपुर, ललितपुर, आजमगढ़ आदि जनपदों में दलितों पर हुए अत्याचार, उत्पीड़न का जिक्र करते हुये कहा कि आलोक प्रसाद को इसी वजह से जेल में डाला गया। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा “आपके सामने बड़ी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। आप लोगों के साथ खड़े होकर अपनी आवाज बुलन्द कीजिए।”

उप्र की प्रभारी श्रीमती वाड्रा ने कहा “अभी मैं अम्बेडकर छात्रावास के छात्रों से बात कर रही थी। छात्र आहत और दुखी हैं। क्योंकि सरकार उनके छात्रावासों को बन्द कर देना चाहती है। आप सब मिलकर ऐसा निर्णय लें कि आपका समुदाय आगे बढ़े। मुझे खुशी है कि आप सब यहां आये और अपनी एकजुटता जाहिर की।”

महोबा केस: क्रशर व्यवसायी की मौत के मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

इस मौके पर छह महीने बाद जेल से रिहा हुये श्री प्रसाद ने कहा कि यूपी में कोई भी जिला ऐसा बाकी नहीं रहा जहां दलितों को प्रताड़ित कर उत्पीड़न न किया जा रहा हो। घरों और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। दलित महापंचायत का मुख्य लक्ष्य सोई हुई योगी सरकार को नींद से जगाना है। क्योंकि दलितों पर हो रहे निरन्तर अत्यधिक अत्याचार उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। हम सड़कों पर आन्दोलित रहेंगे जब तक दलित उत्पीड़न बन्द नहीं हो जाता।

उन्होने कहा कि दलितों के स्वाभिमान, सम्मान और बहन, बेटियों पर हो रहे उत्याचार को रोकने के लिए सड़कों पर उतरने की आवश्यकता है।

Tags: congresspolitical newspriyanka gandhiUP politics# NewsUttar Pradesh News
Previous Post

कड़ी सुरक्षा के बीच जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के अंतिम चरण का मतदान शुरू

Next Post

बेइज्जती का बदला लेने के लिए चाकू से की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Next Post
murder

बेइज्जती का बदला लेने के लिए चाकू से की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

journalist arrested

दो मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मार्फीन बरामद

16/02/2021
kareena kapoor

दिवाली पार्टी में शामिल हुईं करीना कपूर खान

12/11/2020
share market

शेयर बाजार में तेजी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version