• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कड़ी सुरक्षा के बीच जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के अंतिम चरण का मतदान शुरू

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज सुबह साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार इन जिलों में विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे प्रारंभ कर दिया गया जो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान शुरू होते ही कुछ मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मामूली गड़बड़ी की शिकायते मिली, जिनका तुरंत निस्तारण कर दिया गया। सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई।

इस दौरान शुरू में कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार विशेष अभियान आज से शुरू

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने सभी मतदाताओं से वैश्विक महामारी कोरोना के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मतदान करने की अपील की है। श्री मेहरा ने बताया कि चतुर्थ चरण में 21 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 908 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

मतदान सायं पांच बजे तक होगा। सभी चरणों की आठ दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि आखिरी चरण में लगभग 18 हजार ईवीएम मशीनों के जरिए मतदान कराया जा रहा है।

कोरोना से बचने के लिए सभी एहतियात बरतना आवश्यक है : योगी

इस चरण में 7346 मतदान केंद्रों पर 52 लाख 55 हजार 889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 27 लाख 12 हजार 627 पुरुष, 25 लाख 43 हजार 244 महिला तथा 18 अन्य मतदाता शामिल हैं।

श्री मेहरा ने सभी मतदाताओं से घर से मास्क लगाकर निकलने, मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को सेनेटाइज करने और मतदान के समय पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या उचित दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की।

Tags: Election newsNational newsrajasthan newsRajasthan Panchayat ElectionRajasthan Panchayat Samiti ElectionVoting for Panchayat SamitiVoting for Zilla Parishadजिला परिषद के लिए मतदानपंचायत समिति के लिए मतदानराजस्थान पंचायत चुनावराजस्थान पंचायत समिति चुनाव
Previous Post

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार विशेष अभियान आज से शुरू

Next Post

योगीराज में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
priyanka gandhi

योगीराज में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है : प्रियंका

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, नहीं हुआ शून्यकाल और प्रश्नकाल

27/07/2021

रामनगरी में भारत माता की हुई भव्य आरती, राम की पैड़ी पर जलाए गए 7500 दीप

15/08/2021
UP Assembly By-election

कांग्रेस की तरह भाजपा भी हो जाएगी खत्म: अखिलेश यादव

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version