• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में बढ़ जाता हैं जोड़ों का दर्द, डाइट में करें शामिल करें ये फूड

Writer D by Writer D
18/11/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
knee pain

knee pain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों का मौसम जहां अपने सुहानेपन के लिए जाना जाता हैं, वहीँ यह कई शारीरिक तकलीफे भी लेकर आता हैं। सर्दियों के दिनों में लोगों को जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की समस्या होने लगती हैं। खासतौर से बुजुर्गों में हड्डी से जुड़े पुराने दर्द भी ताजा हो जाते हैं। सर्दियों के दौरान जोड़ों में अकड़न और गंभीर दर्द से कई बार अंगों को हिलाने-डुलाने में दिक्कत भी होने लगती है। पहले यह बीमारी सिर्फ ज्यादा उम्र को लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन आज के समय में यह परेशानी नौजवानों में भी आम है।

कई तरह के इलाज और दवाइयों के बावजूद इस दर्द से राहत नहीं मिलती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस बीमारी का इलाज आपका खानपान ही है। हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो जोड़ों के दर्द (Joint pain) की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

फैटी फिश

एनसीबीआई में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सैल्मन और मैकेरल जैसी फैटी मछली की किस्में ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन डी से भरपूर होती हैं। इससे उन्हें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो जोड़ों में दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं

बथुआ

अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस वरदान समान है। अपनी डाइट में बथुआ को तो शामिल करें ही, इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस भी पीएं। ध्यान रखें रस में स्वाद के लिए कुछ नहीं मिलाए। कम से कम तीन महीने तक इसका सेवन करें।

अदरक

ताजा या सूखे रूप में नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से जोड़ों की सूजन से राहत मिल सकती है। आप इसमें अपनी रोजाना की चाय, ग्रेवी के साथ-साथ शहद भी मिला सकते हैं या एक कप गर्म पानी में मिला सकते हैं। अदरक शरीर में सूजन को बढ़ावा देने वाले पदार्थों के प्रोडक्शन को रोकता है।

सोयाबीन

अगर आप शाकाहारी हैं और अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करना चाहते हैं, तो आप सोयाबीन का विकल्प चुन सकते हैं। जोड़ों के दर्द के रोगियों के लिए सोया एक बेहतरीन आहार है। यह इसमें मौजूद ओमेगा -3 शरीर के भीतर सूजन को कम कर सकता है, जो दर्द को गंभीर बनाते हैं

फ्रूट्स एंड बेरीज

सेब, क्रैनबेरी और एप्रिकॉट जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एंथोसायनिन से भरपूर चेरी खाना भी जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजेलिया के शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्रोकली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया से बचाने या बीमारी को बढ़ने से रोकने में सक्षम है। इसमें मौजूद कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम, हमारे शरीर को हैल्दी रखने का काम करता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल एक अनसैचुरेटेड, हेल्दी फैट और ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है। इसमें ओलियोकैंथल भी होता है, जो सूजन से राहत दिला सकता है। अपनी डेली डाइट में ऑलिव ऑयल को शामिल करें।

लहसुन

एक स्टडी के मुताबिक, लहसुन बॉडी में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देती है। जिससे हड्डियों के कमजोर होने जैसी बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से राहत मिल सकता है। इसके अलावा, लहसुन के सेवन से सर्दियों में होने वाले जोड़ों में दर्द से भी आराम पहुंचता है। क्योंकि इसमें लहसुन डायलिल डाइसल्फाइड होता है, जो एक एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिक है। यह सूजन से लड़ने, दर्द से राहत देने और पूरे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टिरियां को खत्म करने का काम करता है। इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही इसके खाने से आपको दर्द में भी राहत मिलती है।

Tags: HealthHealthy livingthe problem of joint pain
Previous Post

इन नुस्खे से अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक टिकेगा

Next Post

सर्दियों में फूलों से महकेगा आपका गार्डन, लगाएं ये पौधे

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Flowers

सर्दियों में फूलों से महकेगा आपका गार्डन, लगाएं ये पौधे

यह भी पढ़ें

ex army man

जासूसी करने वाले सैनिक का था मेरठ से गहरा नाता, खुफिया एजेंसियों का खुलासा

12/01/2021
til ke pede

मकर संक्रांति पर बनाएं तिल के पेड़े, देखें इसकी टेस्टी रेसिपी

13/01/2022
Raj Babbar

राहुल गांधी की सजा पर बोले राजबब्बर, यह कानूनी मामला

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version