• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
23/11/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान लखीराम आडिटोरियम में दैनिक नवप्रदेश समाचार पत्र समूह के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसका महत्व तभी सार्थक होता है जब यह समाज के हर वर्ग की आवाज को सामने लाए। आज इस कार्यक्रम में हर विधा के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान सामाजिक सरोकारों की कसौटी है।

समारोह में मुख्यमंत्री (CM Sai) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इनमें बिरहोर समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जशपुर निवासी सरल हृदय के धनी पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, साहित्यकार डॉ. सतीश जायसवाल, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अरविंद तिवारी, कत्थक नृत्यगुरु सुश्री वासंती वैष्णव, वरिष्ठ पत्रकार श्री नथमल शर्मा, कवि एवं साहित्यकार श्री रामकुमार तिवारी, व्यवसाय जगत के श्री कमल सोनी, सेवाकार्य से जुड़े श्री पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील शुक्ला, श्री संस्कार अग्रवाल, श्री विक्रम सिंह ठाकुर, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री इरशाद अली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने जशपुर के छोटे से गांव के रहने वाले पद्मश्री से विभूषित जागेश्वर यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर जनजाति वर्ग के उत्थान में लगा दिया। वे पैदल ही बिरहोर बहुल गांवों में जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं और उन्हें जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं। जशपुर, रायगढ़, कोरबा सहित अन्य जिलों में वे काफी लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नवप्रदेश संस्था व कल्याणी संस्था के मध्य नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता हेतु एमओयू किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे प्रिंट मीडिया का काम चुनौती पूर्ण है। उन्होंने नवप्रदेश के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में सम्मानित होने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

सीएम भजनलाल की ‘रणनीति’ ने राजस्थान में भाजपा को दिलाई सात में से पांच सीटें

Next Post

राहुल गांधी, भूपेश बघेल जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होगा: विष्णुदेव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

राहुल गांधी, भूपेश बघेल जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होगा: विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

Yogi Cabinet: 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

14/11/2025
Kalyan Singh

‘बाबूजी’ ने ही बताया सरकार की धमक क्या होती है: मुख्यमंत्री योगी

21/08/2022
Cyclone Ditwaha

Cyclone Biparjoy: लखनऊ में दिखेगा चक्रवातीय प्रभाव, गर्म हवा से मिलेगी राहत

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version