• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्पताल पहुंचकर जेपी नड्डा ने जाना पिता का कुशलक्षेम, सीएम जयराम भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
19/01/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
JP Nadda arrived at hospital

JP Nadda arrived at hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार शाम को अपने बीमार पिता का हाल जाना। वह अपने गृहजिला पहुंचे और अस्पताल में भर्ती बीमार पिता का हाल जाना। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर  भी मौजूद रहे।

इससे पहले, बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर के माध्यम से लुहणू मैदान पहुंचे। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी साथ थे। भाजपा राष्टरीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कार से चांदपुर में स्थित निजी अस्पताल एनआर पहुंचे। जहां पर बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता का स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद वह विजयपुर स्थित अपने निवास स्थान रवाना हो गए।

भीषण हादसा, फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों पर चढ़ा ट्रक, 13 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

बीते शनिवार को जेपी नड्डा के पिता की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें चांदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें 36 घंटे तक आईसीयू में रखा गया। सोमवार को उनके किडनी फंक्शन टेस्ट किए गए। उनकी रिपोर्ट ठीक आने के बाद उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया।

डॉ. एनएल नड्डा को सांस लेने में परेशानी थी और यूरिन इंफेक्शन भी था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उनकी बेटी और दामाद उन्हें लेकर निजी अस्पताल चांदपुर पहुंचे। अब स्वास्थ्य में सुधार होने पर जेपी नड्डा अपने पिता को लेकर अपने घर विजयपुर चले गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने दिये कुर्की के आदेश

जेपी नड्डा ने एनआर अस्पताल में चिकित्सकों से भी बातचीत की। बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला के लिए रवाना हो गए। वहीं, नड्डा आज अपने गृहक्षेत्र में जिला परिषद और बीडीसी के लिए वोट डालेंगे। इससे पहले लुहणु मैदान में विधायक सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Tags: cm jairaam thakurhimachal pradesh newsjp naddaNational news
Previous Post

नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने दिये कुर्की के आदेश

Next Post

लखनऊ गैंगवार: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की थी घायल शूटर की मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Lucknow Gangwar

लखनऊ गैंगवार: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने की थी घायल शूटर की मदद

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

सड़कों पर मलबे का ढेर, बेरिकेटिंग व साईन बोर्ड नदारद; फिर दिखा डीएम का एक्शन

17/12/2025
murder

पंचायत चुनाव का खूनी खेल, प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

14/04/2021

एनसीबी के कार्यालय पहुंची सारा अली खान , दीपिका-श्रद्धा से जारी है पूछताछ

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version