• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपी नड्डा का सवाल, बिहार में अपहरण उद्योग चलाने वाले क्या दे सकते हैं रोजगार?

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जेपी नड्डा JP Nadda

जेपी नड्डा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी है तो विकास है, राजद है तो विनाश है। उन्होंने राजद के 10 लाख रोजगार देने वाले वादे पर भी तंज कसा है।

नड्डा ने कहा कि जिन्होंने बिहार में अपहरण उद्योग चलाया, क्या वह लोग रोजगार दे सकते हैं? ये भुलावे में रखने वाले लोग हैं। प्रजातंत्र में ऐसे लोगों को करारा जवाब वोट के माध्यम से दिया जाता है। इसलिए एनडीए के उम्मीदवारों को जिताना आपकी जिम्मेदारी है।

लखनऊ : लापता वृद्ध का शव जंगल में पेड़पर फंदे से लटका मिला

उन्होंने कहा कि आरजेडी अराजकता पर विश्वास करती ही है, अब दोस्ती भी कर ली तो माले के साथ। जो वामपंथी देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया। इनके साथ कांग्रेस और मिल गई है, जो आजकल पाकिस्तान की वकील बनी हुई है।

नड्डा ने कहा कि आरजेडी के स्वभाव में ही अराजकता है। इन्होंने कभी बिहार की जनता से माफी नहीं मांगी। नीतीश जी ने इनका साथ इसीलिए छोड़ा, क्योंकि वह जानते थे कि इनके साथ चलकर सुशासन नहीं कुशासन ही आएगा। बिहार का ये चुनाव आपके आने वाले भविष्य के लिए है।

हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं, जो लोगों की सेवा करती है, गरीब के घर में भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान मोदी जी ने 80 करोड़ जनता के लिए मार्च महीने से लेकर दिवाली और छठ तक प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं व चावल और प्रति परिवार एक किलो चना का दाल देने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के माध्यम से नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों को उनकी उपज मंडी के अलावा कहीं भी बेचने की सुविधा दी है। किसान अपनी फसल अब जहां चाहेगा, वहां बेच सकेगा। इसके अलावा फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसानों के लिए तय करने का काम भी किया गया है।

Tags: biharBihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020bihar election newsBihar Hindi SamacharBihar News in Hindicity & statescongressElectionJP naddajp nadda lakhisaraijp nadda nalandaJp nadda speech todayLatest Bihar News in Hindirajpathबिहार चुनाव 2020
Previous Post

लखनऊ : लापता वृद्ध का शव जंगल में पेड़पर फंदे से लटका मिला

Next Post

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Next Post
IPL 2020

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई

15/12/2023
वी चैट पर बैन

अमेरिका में वी चैट और टिकटॉक पर 45 दिन में लगेगा बैन, कार्यकारी आदेश जारी

19/09/2020
iQOO 15

इस फोन की प्री बुक पर पाएँ धमाकेदार ऑफर, मिलेगी 2 साल की वारंटी

23/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version