• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JSSC CGL का फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
19/10/2024
in शिक्षा
0
Sainik School Admission 2025 Answer Key

Sainik School Admission 2025 Answer Key

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने सीजीएल 2023 (JSSC CGL) परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। माना जा रहा है कि परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का माध्यम से सहायक ब्यूरो अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और जूनियर सचिवालय सहायक आदि के 1,017 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बीते सितंबर महीने में आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 26 से 28 सितंबर 2024 के बीच का समय दिया था। बाद में उन आपत्तियों की समीक्षा की गई और अब फाइनल आंसर-की जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए आंसर-की देख सकते हैं। जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को तीन अंक दिए गए हैं, जबकि गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर एक अंक काटा गया है।

कैसे डाउनलोड करें आंसर-की

– सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
– फिर होम पेज पर JSSC CGL फाइनल आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां स्क्रीन पर आप आंसर-की देख सकते हैं।
– आवश्यकतानुसार आंसर-की डाउनलोड कर लें।
– भविष्य की जरूरत के लिए आंसर-की की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

परीक्षा का पैटर्न

JSSC CGL परीक्षा में तीन पेपर होते हैं। पेपर 1 एक भाषा का पेपर होता है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रत्येक विषय से कुल 60 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए कुल 360 अंक निर्धारित होते हैं। हालांकि यह पेपर सिर्फ क्वालिफाइंग होता है। इसके अलावा पेपर 2 एक क्षेत्रीय या चुनी हुई भाषा का पेपर होता है, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए कुल 300 अंक निर्धारित होते हैं।

IOCL में निकली भर्ती, सैलरी 1.50 लाख से ज्यादा

वहीं, पेपर 3 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 450 अंक निर्धारित होते हैं। इस पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तर्क और मानसिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, झारखंड का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर टेस्ट जैसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in देख सकते हैं।

Tags: JSSC CGLJSSC CGL 2024JSSC CGL answer keyJSSC CGL exam
Previous Post

हिजबुल्लाह ने इजराइल में पीएम आवास को बनाया निशाना, बाल-बाल बचे नेतन्याहू

Next Post

कैंसर से जूझ रही हिना खान पहुंची हाजी अली दरगाह शरीफ, हिजाब में शेयर की तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police Recruitment
Main Slider

पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली थी एंट्री

14/06/2025
NEET UG
Main Slider

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2025 रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

14/06/2025
Smart class rooms
उत्तर प्रदेश

यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

13/06/2025
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

12/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेतृत्व निर्माण से शिक्षा की रीढ़ मजबूत कर रही योगी सरकार

11/06/2025
Next Post
Hina Khan

कैंसर से जूझ रही हिना खान पहुंची हाजी अली दरगाह शरीफ, हिजाब में शेयर की तस्वीरें

यह भी पढ़ें

allahabad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नये सत्र की औपचारिक शुरुआत

17/08/2020

जनता दर्शन में आए दिव्यांगों के पास खुद चलकर गए डिप्टी सीएम केशव मौर्य

15/11/2021
Drowned

तालाब में नहाने गई चार वर्षीय बालिका की डूबकर हुई मौत

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version