• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्योतिका टांगरी का नया गाना “हौली हौली” स्टारिंग जरीन खान और बिग बॉस फेम प्रिंस नरुला हुआ रिलीज

Desk by Desk
13/11/2021
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘ना दूजा कोई’, ‘नखरे’ और ‘ड्रीम में एंट्री’ जैसे बैक टू बैक हिट गाने देने के बाद बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ज्योतिका टांगरी एकबार फिर अपने लेटेस्ट सिंगल “हौली हौली” के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और बिग बॉस फेम प्रिंस नरुला पर फिल्माया गया है।

लगातार कई हिट गाने देने के बाद ज्योतिका को उम्मीद है कि उनका यह लेटेस्ट सिंगल भी दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीने मेरे लिए बहुत ही शानदार रहें, क्योंकि मेरे सभी गाने जैसे- ना दूजा कोई, नखरे और ड्रीम में एंट्री को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इन गानों को गाकर मैं बहुत ही ग्रेटफुल हूँ। अब मैं अपने नए गाने “हौली हौली” के साथ वापस आयीं हूं और मुझे यकीन है कि मेरा यह ट्रैक भी लोगों को बेहद पसंद आने वाला है।”

‘हौली हौली’ म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जरीन खान बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के साथ नजर आएंगी। ज्योतिका जरीन खान के लिए अपनी आवाज देकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “पोस्टर रिलीज होने के बाद, हर कोई हौली हौली के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।  फिलहाल मैं जरीन और प्रिंस के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हूं। जरीन और प्रिंस दोनों ही बतौर एक्टर खुद को साबित कर चुके है और अब मुझे यकीन है, कि उनकी शानदार परफॉरमेंस गाने को एक लेवल ऊपर ले जाएगा ।”

ज्योतिका का मानना है कि, ‘हौली हौली’ सॉन्ग के लिए  ज़रीन और प्रिंस की जोड़ी एकदम परफेक्ट हैं। सॉन्ग की कहानी की बात करें तो यह ब्रेक-अप के बाद लवर्स के दर्द और गुस्से की बात करता है। ज्योतिका ने कहा कि, “यह एक इंटेंस और सैड रोमांटिक ट्रैक है। मुझे यकीन है कि जरीन और प्रिंस दोनों ही इस गाने के साथ न्याय करेंगे।”

ज्योतिका ने म्यूजिक कंपोजर विवेक कर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “तू भी रोयेगा के बाद विवेक एक बार फिर एक शानदार कंपोजीशन के साथ वापस आए हैं। अरीना द्वारा लिखी गई लिरिक्स ने मेरे दिल को छू लिया है। और पुनीत शर्मा, जो को-सिंगर हैं, उन्होंने भी शानदार काम किया है।”

इससे पहले ज्योतिका का सॉन्ग ‘ना दूजा कोई’ रिलीज हुआ था, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह थी। लॉन्च के एक वीक के अंदर ही इस गाने ने 27 मिलियन व्यूज पार कर लिया था। इसके बाद उनका सॉन्ग “नखरे” भी रिलीज हुआ था, जो एक डांस नंबर था। ज्योतिका का यह गाना भी हिट हुआ था।

ज्योतिका ने आगे कहा, “मैं बहुत लकी हूं जिनसे मैं मिली और जिस तरह से काम मुझे मिल रहे हैं। जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई, तो मैं अलग-अलग कंपोजर्स के लिए स्क्रैच और डेमो गाती थी । मैंने इसे बिलकुल भी एक स्ट्रगल के रूप में नहीं सोचा। मुझे कोई उम्मीद भी नहीं थी। मैं सोचती थी कि गाने के बारे में कभी नहीं पूछूंगी या फिर कंपोजर को यह जानने के लिए फोन नहीं करूंगी कि गाने के साथ क्या हो रहा है। मुझे पता था कि किसी दिन मेरे पास फोन आएगा कि मेरी आवाज चुन ली गई है। तो बस अब तक का सफर बहुत खूबसूरत रहा है।”

बता दे कि ज्योतिका ने एक सिंगिंग रियलिटी टीवी कंटेस्टेंट के रूप में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन आज, वे म्यूजिक चार्ट पर राज कर रही हैं। उनके कुछ सुपरहिट गाने जैसे राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर ‘पल्लू लटके’, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा का ‘खड़के ग्लासी और सैफ अली का ‘गल्लां करदी’ जैसे सुपरहिट गाने हैं। साथ ही उनके कुछ पंजाबी गाने- तू भी रोएगा, एक डायमंड दा हार और जिंदगी भी काफी पॉपुलर हैं।

Link – https://youtu.be/dJEc_jHmY9M

Tags: BollywoodJyotica Tangriprince narulaSingerzareen khan
Previous Post

नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग, युवक घायल

Next Post

युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post

युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

यह भी पढ़ें

Bedroom

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
RRB

RRB NTPC के एडमिट कल होंगे जारी, जानें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

23/12/2020
CM Yogi

हाथों में योगी की फोटो, आंखों में दीदार की आस

30/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version