• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची नन्ही ‘काजल’, CM योगी ने किया सम्मान

Writer D by Writer D
16/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची नन्ही धावक काजल (Kajal) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सम्मानित किया और उपहार में दौड़ने के लिए जूते भी दिए। काजल के प्रयागराज से लखनऊ तक के 200 किलोमीटर के इस सफर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर और यादगार बना दिया। एथलीट बनने का सपना रखने वाली काजल को मुख्यमंत्री से दौड़ने के लिए जूते भी उपहार में मिले।

एक सरकारी बयान के मुताबिक जनपद प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा है।

काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। लेकिन कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी।

बच्ची को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (Photo: Aajtak)

कोरोना केस बढ़ने पर सीएम योगी एक्शन में, अफसरों को दिये ये निर्देश

प्रयागराज से लखनऊ तक का करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर काजल ने शुक्रवार को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची। काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया और साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया। इस उपहार के लिए काजल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

बच्ची को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (Photo: Aajtak)

इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की जिम्मेदारी ली है।

Tags: cm yogikajalLucknow NewsPrayagraj Newsup news
Previous Post

27 घंटे बंद रहेगी 1912-कस्टमर केयर सेंटर, ये सुविधाएं भी रहेंगी बाधित

Next Post

UP Board: 271 केंद्रों पर होगा 10वीं-12वीं कॉपियों का मूल्यांकन

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
Next Post
UP Board

UP Board: 271 केंद्रों पर होगा 10वीं-12वीं कॉपियों का मूल्यांकन

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन के आखिरी सोमवार पर होता शिव-पार्वती का मिलन

04/08/2025

उत्तराखंडः ट्रैकिंग पर निकले 11 सदस्यों में से 7 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

23/10/2021
gupteshwar pandey shivsena

सुशांत मामले को लेकर नाराज शिवसेना का गुप्तेश्वर पांडे को ‘सबक सिखाने’ का प्लान फेल

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version