• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय राजनीति में शुचिता व जनसेवा के पर्याय थे कल्याण सिंह : योगी

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
kalyan

kalyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जनसेवा के पर्याय थे। उन जैसे अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता के देहावसान से सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

योगी ने कहा कि कल्याण सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने श्रीराम मंदिर आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभायी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर उनका अटूट विश्वास था।

1980 में मुस्लिम प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हारे थे दिवंगत कल्याण सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। वह एक अत्यन्त कुशल प्रशासक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने राजस्थान राज्य के राज्यपाल के रूप में अपने संवैधानिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि एक राजनीतिज्ञ के रूप में कल्याण सिंह की उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके निधन से भारतीय राजनीति में कभी न भरा जा सकने वाला एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। समाज, कल्याण सिंह को, उनके युगान्तरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए कल्याण सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

तमंचा के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने वाले युवकों को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Next Post

जमीनी विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
murder

जमीनी विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Kashi

वाराणसी आने वाले पर्यटक काशी के आइकोनिक जगहों को देख सकेंगे एक नजर में

21/05/2022
Rakesh Tikait

कोरोना के बहाने किसान आन्दोलन को समाप्त कराने का षड़यन्त्र : राकेश टिकैत

07/04/2021

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शुरू किया ओरिएंटेशन कोर्स

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version