• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां दुर्गा का रूप होती है कन्या, जानें किस उम्र की बच्ची कौन सी देवी का है स्वरूप

Writer D by Writer D
21/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kanya Pujan

Kanya Pujan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि शारदीय नवरात्रि पर्व के आखिर में कन्या भोज (Kanya Puja) की परंपरा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, दुर्गा अष्टमी पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस दिन कन्या भोज कराया जाएगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि आप भी अष्टमी या नवमी तिथि को कन्या भोज कराना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें को 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को ही न्योता दें। धार्मिक मान्यता के मुताबिक 10 वर्ष तक की बच्चियों में देवी के अलग-अलग स्वरूप होता है। यही कारण है कि 2 से 10 वर्ष तक की बच्चियों को विशेष रूप में कन्या भोज (Kanya Puja) के दौरान पूजा जाता है।

जानें किस उम्र की बच्ची कौन सी देवी का है स्वरूप

2 वर्ष तक की बच्ची

पौराणिक मान्यता के अनुसार 2 साल तक की कन्याओं को मां कुंआरी का रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

2 से 3 साल की बच्ची

इस उम्र की बच्चियों को देवी त्रिमूर्ति का रूप माना जाता है। कन्या पूजन के दौरान 2 से 3 साल की बच्चियों को भोज कराने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

3 से 4 साल की कन्या

3 से 4 वर्ष की कन्याओं में देवी कल्याणी का रूप होता है। इस उम्र की कन्याओं की पूजा करने से जीवन सुखमय होता है।

4 से 5 साल की कन्या का पूजन

इन उम्र की पूजा करने से देवी रोहिणी प्रसन्न होती है। इससे स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है। परिवार के सभी सदस्य सेहतमंद रहते हैं।

5 से 6 साल बच्ची मां कालिका का रूप

पौराणिक मान्यता है कि 5 से 6 साल की बच्ची मां कालिका का रूप होती है। मां कालिका को देवी शक्ति और विजय का प्रतीक मानी जाती है। इनकी पूजा करने से विजय की प्राप्ति होती है।

6 से 7 साल की कन्या

इस उम्र की कन्याओं को मां चंडिका का रूप माना जाता है। मां चंडिका की पूजा करने से विजय, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

7 से 8 साल

इस उम्र की बच्चियों में देवी शांभवी का स्वरूप होता है। इनकी पूजा करने से कोर्ट कचहरी या वाद विवाद से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होती है। शत्रु पर विजय प्राप्ति होती है।

8 से 9 वर्ष तक की कन्या

इन बच्चियों को साक्षात मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से शत्रु पराजित होते हैं और सफलता प्राप्त होती है। कानूनी विवाद में सफलता मिलती है।

9 से 10 वर्ष

इन कन्याओं को देवी सुभद्रा का स्वरूप मानकर पूजा करनी चाहिए। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

अलग-अलग परंपरा व मान्यताएं

गौरतलब है कि कन्या पूजन (Kanya Puja) को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में कई प्रथाएं व परंपराएं प्रचलित हैं। ऐसे में कन्या पूजन की उम्र को लेकर भी कई भिन्नताएं देखने को मिलती है। उत्तर भारत में जहां कन्या भोज (Kanya Puja) के लिए 10 वर्ष तक की बच्चियों का पूजन किया जाता है, वहीं इस संबंध में दक्षिण भारतीय राज्यों में कुछ अलग मान्यताएं देखने को मिलती है।

Tags: Kanya pujaKanya Puja 2023navratrinavratri 2023
Previous Post

अष्टमी-नवमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, मां दुर्गा खुशियों से भर देगी घर

Next Post

शरद पूर्णिमा पर करें लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Next Post
Purnima

शरद पूर्णिमा पर करें लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

डिजिटल महाकुम्भ: योगी सरकार का नई पहल, मरीजों की इंटेंसिव केयर में भी मददगार बनेगा एआई

08/12/2024
Fire

मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल से कूदकर छात्रों ने बचाई जान

15/06/2023
plain accident

35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ भीषण हादसा, आफत में फंसी 200 यात्रियों की जान

29/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version