• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में महिलाएं सुबह से चन्द्र दर्शन तक निराहार रहती हैं। जबकि कुछ स्थानों पर तड़के व्रत रखने से पूर्व सगरी खाकर व्रत रखने का चलन है।

करवा चौथ व्रत के संबंध में ज्योतिषाचार्य पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री का कहना है कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना से महिलाएं इस व्रत को करती हैं। इस व्रत के दौरान पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करतीं है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन शाम को चंद्रमा को देखकर तथा चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलती हैं।

श्री शुक्ल के मुताबिक करवा चौाि का व्रत खासतौर से उत्तर में ही किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और शिव-पार्वतीजी के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इस दिन रात को चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रती महिलाएं व्रत का परायण करती हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। मान्यता के अनुसार, इस नक्षत्र में व्रत रखना अति शुभ माना जाता है।

इस बार करवा चौथ को यानी रविवार 24 अक्टूबर को चांद रात 8.07 मिनट पर निकलेगा। श्री शुक्ल के मुताबिक करवा चौथ शुभ मुहूर्त में चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर को सुबह 3. 01 मिनट से आरम्भ जबकि चतुर्थी तिथि 25 अक्टूबर को सुबह 5. 43 मिनट पर होगी। जबकि करवा चौथ व्रत पूजा शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5.43 मिनट से 6.59 मिनट तक रहेगा।

शुक्ल के मुताबिक महिलाएं इस दिन प्रातः उठकर अपने घर की परंपरा के अनुसार, सरगी आदि ग्रहण करें। स्नानादि करने के पश्चात व्रत का संकल्प करें। शाम को तुलसी के पास बैठकर दीपक प्रज्वलित करके करवा चौथ की कथा पढ़ें। चंद्रमा निकलने पर धूप-दीप, रोली, पुष्प, फल, मिष्ठान से चन्द्रमा की पूजा कर करवे से उनको अर्घ्य दें। इसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत का पारण करें। अपने घर के सभी बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। पूजन की गई श्रृंगार की सामग्री और करवा को अपनी सास या फिर किसी सुहागिन स्त्री को दे दें।

Tags: Karva ChauthKarva Chauth 2021Karva Chauth importanceKarva chauth muhuratKarva chauth pujakarva chauth vrat
Previous Post

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

Next Post

उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, चारधाम में फंसे हजारों यात्री, अबतक 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post

उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, चारधाम में फंसे हजारों यात्री, अबतक 5 की मौत

यह भी पढ़ें

Kajari Teej

कजरी तीज के दिन न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल!

11/08/2025
pm modi

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को आवास पर पहुंचकर दी बधाई

21/07/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

सपा के दो नेता हिरासत में

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version