• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी काशी, नशे में धुत बदमशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना अंतर्गत भेल स्थित बीयर के ठेके के पास मंगलवार रात नौ बजे शराब के नशे में धुत बाइक सवार बदमाशों ने चाय विक्रेता अजय यादव को गोली मारी दी। गोली अजय के दाहिने जांघ को भेदते हुए पार हुई। वहीं बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन बार में नौ राउंड फायरिंग की। इसमें एक राहगीर भी गोली से घायल हो गया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास का इलाका थर्रा उठा। मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व बदमाशों के इस दुस्साहस ने कमिश्नरेट पुलिस की चौकसी घेरा को भी तोड़ दिया। मुख्यमंत्री छह अक्तूबर को काशी में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेने वाले हैं। बताया जाता है कि घटनास्थल पर पुलिस देर से पहुंची। गणेशपुर कालोनी स्थित एक अस्पताल के पास अजय यादव की चाय व समोसे की दुकान है। रात आठ बजे पल्सर सवार दो युवक पहुंचे और शराब पीने लगे। मना करने के बावजूद युवक नहीं माने। इस बीच नशे में धुत एक युवक दुकान के पास ही पेशाब करने लगा।

इसका अजय ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक एक युवक ने पिस्टल निकाल तीन राउंड फायरिंग की। इस अजय यादव को जांघ में और एक राहगीर को कमर में लगी। दहशत का माहौल बनाने के लिए पांच मिनट बाद दोबारा आए बदमाशों ने तीन राउंड और दस मिनट फिर आए बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से चार कारतूस बरामद किए। वहीं परिजनों ने घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर और एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की। घायल अजय के भाई ओमप्रकाश यादव के अनुसार गोली चलाने वाले बदमाश चांदमारी क्षेत्र के बताए गए हैं। उधर, पुलिस ने बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के जरिए चिह्नित कर लिया है। वहीं बाबतपुर मार्ग पर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

बैंक खातों से ढाई करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के छह साइबर ठग गिरफ्तार

Next Post

विभिन्न जनपदों के मार्गों/सेतुओं को ‘कल्याण सिंह मार्ग’ तथा ‘डॉ. विश्वनाथ शर्मा रेल उपरिगामी सेतु’ के नाम से किया गया नामकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
keshav maurya

विभिन्न जनपदों के मार्गों/सेतुओं को 'कल्याण सिंह मार्ग' तथा 'डॉ. विश्वनाथ शर्मा रेल उपरिगामी सेतु' के नाम से किया गया नामकरण

यह भी पढ़ें

Samajwadi protest

आज़म खां की रिहाई को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

16/07/2021

बुखार से अब तक 60 की मौत, सीएम योगी ने CMO को किया निलंबित

01/09/2021
Dayashankar Singh and Swati Singh got divorced

खत्म हो गया 22 साल का रिश्ता, दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह का हुआ तलाक

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version