• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़म खां की रिहाई को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Samajwadi protest

Samajwadi protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर (मुजाहिद खां)। समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देने के आह्वान पर रामपुर में भी सभी तहसीलों में सपाईयों ने प्रदर्शन किया और आज़म खां की रिहाई से लेकर परिवार का उत्पीड़न बन्द करने की मांगों के साथ 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम के तहत रामपुर जिले में भी सभी तहसीलों में प्रदर्शन हुआ और बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी तहसील सदर पहुँचे और 16 सूत्रीय मांगों के साथ आज़म खान की रिहाई परिवार का उत्पीड़न बन्द करने को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, महिला नगर अध्यक्ष रूही ख़ानम, फिरासत अली खां व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम सदर और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर मामले में योगी सरकार फेल है जिला पंचायत चुनाव हो या ब्लॉक प्रमुखी चुनाव इन सब में प्रशासन ने सत्ता के दबाव में खुलकर धांधली और बेईमानी कराई है आज़म खान को इलाज के दौरान जेल भेज दिया गया कौन जिम्मेदार होगा। प्रदेश में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार है।

तहसील मिलक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार,सरदार लखविंदर सिंह, मिलक नगर पालिकाध्यक्षा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार ने कहा कि हमारे नेता आज़म खान को ज़ुल्म करने की नीयत से अस्पताल से जेल भेजा गया है जबकि उनका स्वास्थ्य नाज़ुक है।

यह एक साजिश है और आज़म खान को कुछ होता है तो यह प्रशासन और भाजपा सरकार इसकी ज़िम्मेदार होगी।कहा संविधान देश के हर नागरिक को जीने का अधिकार देता है लेकिन आज देश मे सांसद को इलाज कराने का अधिकार भी नहीं है। कहा कि आज़म खां को फर्ज़ी मुक़दमों में जेल भेजा गया है और उनके परिवार का उत्पीड़न कर लोकतंत्र मि धज्जियां उड़ाई जा रहीं है।

आज़म खान को जल्द रिहा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ जल्द बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा लेकिन बड़ी सँख्या में मौजूद सपाईयों ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर नारेबाज़ी की और राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

तहसील शाहबाद में नगरपालिका चेयरपर्सन पति मतलूब अंसारी,पूर्व विधायक विजय सिंह,हरज्ञान सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य और वसीम हाशमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाईयों ने आज़म खान के परिवार का उत्पीड़न और आज़म खान की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया और पैदल मार्च कर आज़म खान की रिहाई को जमकर नारेबाजी की।

यूपी में फिर से बजेगा डीजे, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फ़ैसला

इसके बाद 16 सूत्रीय राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील बिलासपुर में भी सन्तोष शर्मा, आरिफ अरोमा, अनीता यादव, जस्सा सिंह, अमरजीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में सपाई तहसील बिलासपुर पहुँचे और सासंद आज़म खां को रिहा करो अब्दुल्लाह आज़म को रिहा करो झूठे मुक़दमे वापस लो के नारों के साथ प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी बन्द करने का मुद्दा उठाया और कहा आज़म खां को प्रताड़ित किया जा रहा है प्रदर्शन कर 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बिलासपुर को सौंपा।

इसी तरह तहसील टाण्डा में हाजी जमील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जमा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज़म के ख़िलाफ झूठे मुक़दमे वापस लेने और उत्पीड़न बन्द करने को लेकर प्रदर्शन किया और 16 सूत्रीय राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इसके साथ तहसील स्वार में जफरुद्दीन एडवोकेट, तसलीम पहलवान के नेतृत्व में सपाईयों ने प्रदर्शन कर सपा के 16 सूत्रीय ज्ञापन किसानों की फसलों का मूल्य, गन्ने का बकाया भुगतान, कृषि कानून वापस लिए जाने,बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने,नौजवानों को रोज़गार देने, कानून व्यवस्था सुधारने, फर्ज़ी मुक़दमे बन्द करने, आज़म खान को रिहा करने आदि के 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

PM मोदी ने MCH विंग का किया निरिक्षण, बोले- भगवान करें अस्पताल खाली रहे

वहीं धमोरा में वीरेंद्र गोयल सपा जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ आज़म खां की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया।

इस तरह जिले की सभी तहसीलों में सपाईयों का प्रदर्शन कर 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Tags: azam khanRampur Newsrampur nres in hindiup news
Previous Post

एक हफ्ते से पति गायब, पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार

Next Post

महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
solo traveler

महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

यह भी पढ़ें

सचिन पायलट ने मांगा एक रुपये का हर्जाना, कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस

22/07/2020
SCO सम्मेलन SCO conference

SCO सम्मेलन में पीएम मोदी ने पाक को फटकार, कहा- ये शंघाई स्पिरिट का उल्लंघन

10/11/2020
कमलेश तिवारी की पत्नी को पुलिस ने रोका

बिना अनुमति के अयोध्या जा रही कमलेश तिवारी की पत्नी को पुलिस ने रोका, किया नजरबंद

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version