Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता

पेरू के उत्तरी क्षेत्र में रविवार को 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र बरांका शहर से 40 किमी की दूरी पर स्थित था।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, यह झटके पेरू की राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। हालांकि, अब तक इसमें किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबरें सामने नहीं आई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 100 किमी नीचे था, जिसकी वजह से जमीन हिलने की घटना सीमित रही।

भाजपा ने कोई ऐसा काम ही नहीं किया, जिसे उसके नाम पर गिनाया जा सके : अखिलेश

यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप जिस जगह पर आया, वह इलाका अमेजन वर्षावन वाला है, जहां बसावट काफी कम है। अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद अब तक सुनामी से जुड़ा कोई अलर्ट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button