• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों में कलर करवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Writer D by Writer D
07/03/2025
in फैशन/शैली
0
Hair Color

Hair Color

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में कई ऐसी चीजें हैं जो फैशन का हिस्सा बन चुकी हैं जिसमें से एक हैं बालों में कलर (Hair Color) करवाना। पहले के समय में जब बाल सफ़ेद होते थे तब कलर करवाया जाता था। लेकिन आजकल बालों को अलग और आकर्षक लुक देने के लिए बालों में कलर करवाया जाने लगा हैं। कई लोग बालों को कलर (Hair Color) कराने के लिए सैलून जाना पसंद करते हैं तो कई अपने घर पर ही इन्हें कर लेते हैं। लेकिन देखा गया हैं कि बालों को कलर कराते समय अक्सर लोग कुछ कॉमन मिस्टेक्स कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते हैं और बालों को नुकसान भी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बालों में कलर के दौरान ध्यान रखी जाने वाली कुछ विशेष बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बार-बार हेयर कलर (Hair Color) करने से बचें

कई लोगों की आदत होती है कि वो जल्दी-जल्दी बेहद ही कम समय में हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कम समय में बार-बार हेयर कलर का उपयोग बालों पर करने से इनकी जड़ें कमजोर और खराब होती हैं। वहीं, परमानेंट हेयर कलर से ये दिक्कत तो होती ही है, साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल टूटने की आशंका काफी बढ़ सकती है। कोशिश करें कि बालों को कलर करने के बीच कम से कम 6-8 हफ्तों का गैप जरूर रखें।

कलर करवाने से पहले मालिश करें

कई लोग बालों पर सीधे कलर लगा लेते हैं, जिससे नुकसान हो सकते हैं। इसलिए हमेशा कलर करने से पहले नारियल तेल या जैतून तेल आदि को बालों की जड़ों पर लगाएं और इससे मालिश करें, ताकि ये मॉइश्चराइज हो सके। वहीं, जब बालों पर कलर कर लें, तो इसके बाद अच्छे मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर का उपयोग जरूर करें।

कलर (Hair Color) करवाने के तुरंत बाद हेयर वॉश न करें

इस बात का खास ध्यान रखें कि हेयर कलर करवाने के बाद 48 घंटे तक हेयर वाश न करें क्योंकि कलर करवाने के बाद इतना समय उसे बालों में सेट होने के लिए लग जाता है। इसी बात का ध्यान रखेंगे तो इससे कलर बालों में लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

कलर के बाद शैम्पू करें या नहीं

ये एक बहुत अहम सवाल है कि शैम्पू करने का सही वक्त क्या है, हेयर कलर से पहले या हेयर कलर के बाद। तो हम आपको बता दें कि दोनों ही नहीं। हेयर कलर करने से पहले कम से कम दो दिनों तक शैम्पू ना करें। इससे बालों और स्कैल्प पर इकट्ठा हुए नैचुरल ऑयल्स हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स के इफेक्ट से बचाएंगे। इसी तरह हेयर कलर करने के तुरंत बाद भी शैम्पू ना करें। हेयर कलर को अच्छे से सिर्फ पानी से धो लें और बालों को नैचुरली हवा में सूखने दें। उसके बाद शैम्पू कर के कंडीशन करें। करें तो हेयर कलर करवाने के बाद केवल सल्फेट फ्री शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम का ही यूज करें। ये आपके बालों की टोनल वाइब्रेशन को बनाए रखने के साथ इन्हें लम्बे समय तक फ्रेश भी रखेंगे।

गर्म पानी से बाल न धोएं

आपके कलर्ड हेयर को गर्म पानी से धोना बिल्कुल अच्छा नहीं है। अपने बालों को हमेशा गुनगुने पानी से धोएं का, क्योंकि यह कलर को बनाए रखने में मदद करता है और बालों का झड़ना भी कम करता है। एक बार शैंपू करने के बाद, कंडीशनर या हेयर मास्क को हमेशा बालों की लेंथ पर ही लगाएं। आप अपने बालों में काम्ब भी कर सकती हैं, ताकि यह हेयर मास्क सही तरीके से बालों में लगे। इसके बाद पांच मिनट के बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। कंडीशनर हेयर कलर को लम्बे समय तक बालों में टिकाए रखने में मदद करता है।

हेयर सीरम जरूर लगाएं

कलर्ड हेयर के लिए सीरम लगाना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो इसकी जगह आप अपने बालों को उलझन से बचाने के लिए लीव-इन कंडीशनिंग क्रीम का उपयोग भी कर सकती हैं । सीरम बालों को चमक देगा और यूवी किरणों से बचाएगा। इससे आपके बाल चमकदार और वाइब्रेंस लगेंगे।

हीटिंग टूल्स से रहें दूर

बालों में कलर यूज करने के बाद बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें। हीटिंग टूल्स लगाने से बालों का कलर फेड होने लगता है। साथ ही बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए बाहर जाते समय कैप या स्कॉर्फ पहनना न भूलें।

सही ब्रांड चुनें

कई लोग कपड़े तो ब्रैंड के पहनते हैं, लेकिन बात जब हेयर कलर की आती है, तो वो कुछ भी अपने बालों पर लगा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना पूरी तरह गलत है। इसलिए नैचुरल डाई या हर्बल डाई अधिक फायदेमंद हो सकते हैं। बस ध्यान रहे कि ये सही ब्रांड के हों।

पैच टेस्ट

किसी भी स्किनकेयर ट्रीटमेंट की तरह हेयर कलर करने से पहले भी पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है। हेयर कलर में अमोनिया जैसे कई तरह के हार्श केमिकल्स होते हैं जो आपकी स्किन में इरिटेशन और जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए पूरे बालों पर लगाने से पहले ये जान लेना ज़रूरी है कि आपका खरीदा हुआ कलर आपकी स्किन को सूट करेगा या नहीं। इसके लिए अपनी गर्दन के उस हिस्से पर थोड़ा सा कलर लगा के देखें जो बालों से ढका रहता है। हो सके तो हमेशा अमोनिया-फ्री कलर ही चुनें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshair care tipshair color tipstips to color hair
Previous Post

फल से कहीं ज्यादा ताकतवर होता हैं उसका छिलका, जानें फायदा

Next Post

बालों को काला करने में मदद करेंगे ये सुपर फूड्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Surya Dev
धर्म

17 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, सूर्य देंगे बड़ा लाभ

14/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर क्यों होती है 8 नागों की पूजा? जानें खास महत्व

14/08/2026
Clock
Main Slider

घर में न रखें ऐसी घड़ी, वरना हो सकता है बड़ा अनर्थ

14/08/2026
Money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

14/08/2026
Next Post
hair

बालों को काला करने में मदद करेंगे ये सुपर फूड्स

यह भी पढ़ें

waste of food

चीन का ‘ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट’, खाना बर्बाद करने पर लगेगा एक लाख तक का जुर्माना

25/12/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने आजमगढ़ एवं बरेली मंडल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की वर्तमान स्थित की समीक्षा की

20/10/2022
Explosion

पत्थर खदान में विस्फोट से तीन की मौत, रेसक्यू जारी

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version