• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, पक्षियों के लिए रखें पानी एवं दाना

Writer D by Writer D
06/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Sarkar

Yogi Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में पीने के लिए पानी की कमी न हो। न ही इसमें लोगों को कोई असुविधा हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि शहरों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाए। सभी हैंडपम्प दुरुस्त रखे जाएं। ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का ठीक से संचालन किया जाए। मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्वयंसेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी पेयजल की समस्या न होने पाए, इसके लिए सरकार के प्रयासों से स्वैच्छिक संगठनों का जुड़ाव भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का संचालन एक पुनीत कार्य है। गोवंश, श्वान आदि के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जानी चाहिए।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आरओ और चिलर प्लांट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे छोटे बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी एवं दाना रखें। ग्राम पंचायतें और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों एवं पोखरों में पानी की व्यवस्था रखें, जिससे भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षी उसका उपयोग कर सकें।

उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि जंगलों में वन्य प्राणियों को पीने के लिए पानी का इंतजाम किया जाए। विभागीय कर्मी वन क्षेत्र का नियमित भ्रमण करते रहें। भ्रमण के दौरान यदि किसी वॉटर बॉडी में पानी कम मिले, तो उसमें अतिरिक्त जल आपूर्ति के प्रबंध किए जाएं। आवश्यकतानुसार नए तालाब भी खुदवाए जाएं।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आरओ और चिलर प्लांट का किया उद्घाटन

Next Post

रामलीला मैदान के पास मिला कटे हुए मानव अंगों से भरा थैला, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

रामलीला मैदान के पास मिला कटे हुए मानव अंगों से भरा थैला, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

गोमती स्नान

गोमती में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया माता अखंडों देवी के दर्शन

16/11/2020
विराट कोहली virat kohli

45 साल के बाद तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इतने रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

19/12/2020
aamir khan paani foundation

आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने बंजर जमीन पर उगाया जंगल

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version