• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश में बीमारियों से होगी सुरक्षा, ऐसा रखें अपना आहार

Writer D by Writer D
05/09/2025
in फैशन/शैली
0
Cough

Cough

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून (Monsoon) के इस सीजन में देश के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा हो रही हैं। बारिश के आने से मौसम तो सुहाना होता ही हैं लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इन दिनों में दस्त, पेट खराब, संक्रमण, फ्लू और सर्दी का खतरा काफी बढ़ जाता है।

ऐसे में सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक फूड्स शामिल करें। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हुए इसे मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं। कई ऐसे सुपरफूड हैं जो मानसून के दिनों के लिए बेस्ट आहार साबित होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं…

बादाम

बादाम वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हैं, जो प्रोटीन और फाइबर सहित आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर हैं। आपका वजन घटाने के लिए यह दोनों आवश्यक हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर बादाम त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। ये विटामिन सी और जिंक से भी भरपूर होते हैं और मीठा खाने की इच्छा को कम करते हैं।

लहसुन

लहसुन एक और भारतीय सुपरफूड है। लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर की इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं। इसको खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे रोज़ दाल और करी में इस्तेमाल किया जाए। लहसुन का उपयोग स्वाद बढा़ने के लिए सॉस और गर्म सूप में भी किया जा सकता है।

शहद

कमजोर डाइजेशन वालों के लिए शहद एक वरदान है। यह आसानी से पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है जो तुरंत एनर्जी देता है। मानसून में बहुत सी महिलाएं डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान रहती हैं लेकिन शहद से आप इस समस्या से आसानी से मुकाबला कर सकती हैं। एक चम्मच शहद को दो चम्मच नींबू के रस और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें ताकि आपको इसके फायदे मिल सकें।

ओटमील

ओटमील एक सुपरफूड है और वजन घटाने के लिए बेहतरीन है, क्योंकि यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखने की क्षमता रखता है। ओटमील आपके शरीर को दिन भर चलने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देता है और रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसमें बीटा ग्लूकेन भी होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है और शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है।

मूंग की दाल

इस मानसून में सबसे उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह आपके शरीर में वायु और अग्नि तत्व को शांत करता है और आपको संतुलित स्वभाव प्राप्त करने में मदद करता है। इस मौसम में इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका मूंग-आधारित सूप या पैनकेक है। इस मौसम में कच्ची मूंग की फलियों को खाने से बचें।

अंडा

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही ये हमारी रोगों से लड़ने में मदद भी करता है। अंडे में विटामिन ए, डी और बी1 पाया जाता है। अंडा हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप उबले, स्टीम्ड या भुने हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं।

मौसमी फल

बरसात (Monsoon) के मौसम में बाजार में जामुन, आलू बुखारा, चेरी, नाशपाती और सेब काफी मिलते हैं। ये सभी फल हमें बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, साथ ही हमारी हेल्थ को हेल्दी रखते हैं। इस मौसम में तला-भुना खाने से बचना चाहिए। फल आसानी से पच भी जाते है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेब में भरपूर फाइबर्स मौजूद होते हैं, जो हमारे पेट के लिए काफी अच्छा है। जामुन डायबीटिज वाले मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसमे कैलोरीज भी काफी कम होती हैं।

सत्तू

सत्तू पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद माना जाता है। मॉनसून में पेट की बीमारी काफी परेशान करती है। ऐसे में नियमित सत्तू का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा हो सकता है। सत्तू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये स्वस्थ रहने और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने का काम करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाता है। ये त्वचा और हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें विटामिन सी होता है। ये संक्रमण से बचाने का काम करता है।

सेब

सेब आपको अपनी कैलोरीज पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही आवश्यक विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ संपूर्ण आहार भी हैं। आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट सीरियल्स और लंच सलाद में शामिल कर सकती हैं, साथ ही इनसे हेल्दी स्नैक्स और डेजर्ट भी बना सकती हैं।

अदरक

अदरक हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जो मॉनसून में हमारी मौसमी बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सर्दी, गले की खराश और खांसी में काफी लाभदायक है। इसका प्रयोग चाय, काढ़ा और सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं। यह शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है जिससे आप एनर्जी से भरपूर बनी रहती हैं। इसके अलावा, अदरक शरीर के टिशू को पोषक तत्वों में सुधार करने में मदद करता है।

Tags: foods to eat in rainy seasonhealth tipsHealthy living
Previous Post

प्रेग्नेंसी में न करें ये काम, बच्चे के लिए बन सकती हैं बड़ी समस्या

Next Post

इन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए सोने के आभूषण, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Gold

इन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए सोने के आभूषण, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

यह भी पढ़ें

Central Bank Of India

यह बैंक बंद करने जा रही है अपनी 600 ब्रांच, जानें पूरा मामला

08/05/2022

त्रिवेंद्र सरकार में बना देवस्थानम बोर्ड को सीएम धामी ने किया भंग

30/11/2021
weight gain

अगर आप भी शरीर के भारी वजन से परेशान हैं तो करें ये उपाय, होगा फायदा

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version