• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल का उपवास मात्र नौटंकी, जनता हर बात बखूबी समझती है : कांग्रेस

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस Congress

कांग्रेस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को एक दिन का उपवास रखने की घोषणा पर प्रतिक्रिया करते हुए दिल्ली देहात किसान बचाओ मंच के अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता डा़ नरेश कुमार ने कहा है कि उनका यह कदम मात्र एक नौटंकी है और जनता उनकी उनकी हर बात को बखूबी समझती है।

श्री कुमार ने कहा कि श्री केजरीवाल को उपवास पर बैठना चाहिए लेकिन उन्हें किसी म्यूजियम या नाटक मंडली में बैठना चाहिए क्योंकि अब उनके नाटक का पर्दाफ़ाश हो चुका है। दिल्ली की जनता जान चुकी है कि वह भारतीय जनता पार्टी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दाएं हाथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली में दंगे हो रहे थे तब भी श्री केजरीवाल ने उपवास का नाटक किया था और आज जब सड़कों पर किसान अपने हक़ के लिए उतरे हैं तब भी ये पुराना ढोंग कर रहे हैं। अगर दिल्ली सरकार किसानों की हितैषी होती तो किसान विरोधी कानून को दिल्ली में लागू नहीं होने देती। और तो और इन्हीं केजरीवाल ने श्री शाह से मीटिंग में कहा था कि किसानों की वजह से दिल्ली की सुरक्षा को ख़तरा है। मगर वह आज फिर ड्रामा करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन, अधिसूचना जारी

गौरतलब है कि श्री केजरीवाल ने यहां किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को एक दिन के उपवास की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से रविवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा के मंत्री और नेता किसानों को देशद्रोही बताकर उनके आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की रक्षा करने वाले हजारों पूर्व सैनिक भी किसानों के साथ बॉर्डर पर बैठे हैं, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और डाॅक्टर आदि भी समर्थन में हैं। भाजपा के मंत्री-नेता बताएं कि क्या ये सारे लोग देशद्रोही हैं? उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के साथ रामलीला मैदान में हुए आंदोलन के दौरान कांग्रेस की केंद्र सरकार ने भी उन्हें देश विरोधी बता कर बदनाम किया था, आज वही काम भाजपा सरकार कर रही है।

Tags: Arvind Kejriwalfarmer protestKisan andolanNational news
Previous Post

जानिए कैसे प्रकट हुईं एकादशी माता? व्रत कथा और शुभ मुहूर्त

Next Post

आज है सोमवती अमावस्या, जानें इस तिथि का धार्मिक महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
somvati amavasya

आज है सोमवती अमावस्या, जानें इस तिथि का धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें

arrested

एटीएम चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, नकद बरामद

11/04/2022
crook arrested

STF ने लखनऊ और गोरखपुर से दो फरार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

06/06/2021
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन के दिन बन रहा है बुधादित्य योग, जानें सबसे पहले किसे बांधे राखी

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version