• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

Writer D by Writer D
26/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kesahv Prasad Maurya

Kesahv Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Kesahv Maurya) ने आज ज्येष्ठ मास के ‘बड़े मंगल’ के पावन अवसर पर हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में शिरकत की। यह भंडारा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर न सिर्फ बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए, बल्कि श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।

हनुमान जी विपक्ष को सद्बुद्धि दें

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Kesahv Maurya) ने विपक्ष पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, मैं भगवान श्री हनुमान जी से प्रार्थना करता हूँ कि वे विपक्ष को सद्बुद्धि प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा कि आज वह बजरंगबली के दरबार में देश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आशीर्वाद लेने आए हैं।

मोदी सरकार के बेमिसाल वर्ष और वैश्विक नेतृत्व

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री मौर्य (Kesahv Maurya) ने कहा कि केन्द्र सरकार के सेवा काल को देश के अभूतपूर्व विकास के रूप में देखा जा सकता है। आज जब पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही है, तब हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक ऊर्जा संकट से मजबूती के साथ लड़ने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। विपक्ष के भविष्य पर प्रहार करते हुए डिप्टी सीएम ने बड़ा दावा किया और कहा, “विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण जनता उन्हें नकार चुकी है। वे 2047 तक सत्ता में नहीं आ पाएंगे और तब तक वनवास पर ही रहेंगे।

अपराधियों को सख्त चेतावनी: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर होगा एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपनी सरकार की zero-tolerance नीति को दोहराते हुए केशव प्रसाद मौर्य (Kesahv Maurya) ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags: Kesahv Prasad Maurya
Previous Post

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

Next Post

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार

09/09/2026
Retired IAS Dr Rakesh Verma and actress Firdous Bano join Congress
Main Slider

कांग्रेस में शामिल हुए रिटायर्ड IAS और अभिनेत्री फिरदौस, अजय राय ने किया स्वागत

09/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

काशी से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ; योगी बोले- आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर

09/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में विकास का लेंगे जायजा; संगठन की भी परखेंगे नब्ज

09/09/2026
Ram Vangaman Path
अयोध्या

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल, दो PWD अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

09/09/2026
Next Post
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026

एक और परंपरा में बदलाव, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में नहीं बजेगी ‘Abide with Me’ की धुन

22/01/2022
Mohinder Bhagat

पंजाब सरकार का ऐलान, स्वतंत्रता सेनानियों और आश्रितों को मिलेगी ₹11,000 मासिक पेंशन

07/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version