• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य का सवाल, अखिलेश बताएं कृष्ण जन्मभूमि पर निर्माण चाहते है या नहीं

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ‘अब मथुरा की बारी है’ बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। केशव ने कहा कि अयोध्या और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की बारी है। केशव के इस बोल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। अब जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया है।

डिप्टी सीएम ने कहा, ‘विपक्षी राजनीतिक दल के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और बाद में वहां नतमस्तक होते हैं। अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर बन रहा है।’

विपक्ष पर निशान साधते हुए केशव मौर्य ने कहा, ‘मथुरा में श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने, यह हर कृष्ण भक्त की इच्छा है। हमने ट्वीट के माध्यम से भाव को प्रकट किया है। विपक्षी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मथुरा में श्री कृष्ण के भव्य मंदिर बनने का विरोध करते हैं या समर्थन करते हैं। चुनाव का मुद्दा ना भगवान श्रीराम का मंदिर है, ना ही श्री कृष्ण जी का मंदिर है।’

बीजेपी नेता ने अखिलेश यादव से तल्ख सवाल करते हुए पूछा, ‘अखिलेश कहते हैं कृष्ण भक्त हूं, राम भक्त हूं।।। तो बताएं कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण चाहते हैं या नहीं चाहते।’

‘मथुरा की बारी’ बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से केशव मौर्य ने कहा, ‘देखिए विपक्ष में कुछ ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और बाद में नतमस्तक हो जाते हैं। मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि श्रीराम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और भगवान विश्वनाथ के मंदिर का भव्य कॉरिडोर बन रहा है। मथुरा में भी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने, हर श्रीकृष्ण जी के भक्त की इच्छा और आकांक्षा है। मैंने भी उस भाव को प्रकट किया है।’

‘दीदी’ ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने कहा, ‘मैं अखिलेश यादव और विपक्षी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि वे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने का विरोध करते हैं या समर्थन करते हैं। चुनाव का मुद्दा ना श्रीरामजी के मंदिर का विषय है और ना ही बाबा विश्वनाथ के मंदिर का।।। और ना ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय है। मेरा अखिलेश जी से एक ही सवाल है- वह कहते हैं कि मैं (अखिलेश) कृष्णभक्त हूं, रामभक्त हूं, गंगाभक्त हूं, शिवभक्त हूं।।। तो फिर बताएं कि श्रीकृष्णभूमि की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण चाहते हैं या नहीं चाहते हैं, इसका जवाब देना पड़ेगा।’

Tags: Keshav mauryakrishna janmbhumiPrayagraj Newsup news
Previous Post

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 हजार के पार

Next Post

पीएम मोदी ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई, नड्डा ने जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

पीएम मोदी ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई, नड्डा ने जताया आभार

यह भी पढ़ें

Share Market

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

14/12/2021
Rajnath Singh inaugurated the Shyok Tunnel

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में किया श्योक टनल का उद्घाटन, सेना का मूवमेंट होगा आसान

07/12/2025
rohit ranjan

न्यूज एंकर रोहित रंजन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिये ये निर्देश

08/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version