• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘KGMU गूंज’ से बढ़ेगी लोगों में जागरूकता : सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
KGMU Goonj
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi) ने मंगलवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन ‘केजीएमयू गूंज’ (KGMU Goonj) के संचालन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी रेडियो स्टेशन ‘केजीएमयू गूंज’ का संचालन करके किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने नाम एक और उपलब्धि अर्जित कर ली है।

योगी (Yogi) ने कहा कि केजीएमयू (KGMU) उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत का एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है। इस विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में ऐसे चिकित्सक निकले हैं, जो देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में भी अपनी प्रतिभा की बदौलत संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। एक शताब्दी से भी अधिक समय से यह चिकित्सा संस्थान प्रदेशवासियों सहित पड़ोसी राज्यों की जनता की चिकित्सा आवश्यकताओं की पूर्ति करता आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि विश्वविद्यालय द्वारा इस उद्देश्य के साथ ‘केजीएमयू गूंज’ (KGMU Goonj) रेडियो स्टेशन संचालित किया जा रहा है। यह रेडियो स्टेशन निकट भविष्य में अपने सफल संचालन के 100 दिन पूर्ण करने जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति सहित रेडियो स्टेशन के संचालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

‘केजीएमयू गूंज’ (KGMU Goonj) कार्यक्रम से बढ़ेगी लोगों में जागरूकता

सीएम ने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र कई दशकों से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से प्रभावित रहा है। इस बीमारी से मासूम बच्चों की सर्वाधिक मृत्यु होती थी। स्वच्छ वातावरण शुद्ध पेयजल उपचार की बेहतर व्यवस्था और व्यापक जन-जागरूकता से प्रदेश सरकार को इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण करने में सफलता मिली है।

गरीबों के सपने साकार कर रहे सीएम योगी, अब RTI में बना रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंसेफेलाइटिस के मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही इससे होने वाली मृत्यु में भी लगभग 95 प्रतिशत की कमी आयी है। प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता आवश्यक है। रेडियो स्टेशन केजीएमयू गूंज द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मुझे विश्वास है कि ‘केजीएमयू गूंज’ (KGMU Goonj) द्वारा लोगों को जागरूक किए जाने का यह कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

केजीएमयू गूंज (KGMU Goonj) के 100 दिन 15 मई को होंगे पूरे

यह भारत के किसी भी चिकित्सा संस्थान की ओर से स्थापित होने वाला पहला रेडियो स्टेशन है। इस रेडियो स्टेशन की स्थापना का उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से लोगों को स्वास्थ्य, योगा, ध्यान, स्वस्थ्य जीवन शैली, खानपान, रहन सहन, व्यायाम और कृषि मुद्दों पर रोचक तरीके से प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही रेडियो की दूसरे विषयों जैसे दुर्घटना से बचाव, कैंसर की रोकथाम, कुपोषण, पर्यावरण की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या नियंत्रण के साथ सरकारी योजनाओं का प्रसारण किया जाएगा। केजीएमयू गूंज (KGMU Goonj) के 100 दिन 15 मई को पूरे हो रहें हैं। इन 100 दिनों में अब तक 250 से अधिक अलग-अलग विषयों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा की जा चुकी है। जिसमें महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ जल संग्रह, पर्यावरण समेत दूसरे मुद्दों पर अनगिनत कार्यक्रमों को आयोजित किया जा चुका है।

अब वन स्‍टॉप सेंटर और महिला शक्ति केन्‍द्र समन्‍वय के साथ करेंगे काम

Tags: cm yogiKGMUkgmu goonjLucknow News
Previous Post

अमेठी की बेटी को ISRO ले जाएंगी स्मृति ईरानी

Next Post

बदल गया ‘नैनी’ का नाम, अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Next Post
naini

बदल गया 'नैनी' का नाम, अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर

यह भी पढ़ें

iran isis attack

इराक में IS का हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत

22/11/2020
Green Cess

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”- राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

26/10/2025
Mayawati

सपा का चाल-चरित्र-चेहरा हमेशा से दलित विरोधी रहा : मायावती

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version