• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

Writer D by Writer D
20/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Khadi Mahotsav

Khadi Mahotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:- प्रदेश में स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, परंपरागत कला और खादी आधारित उद्योगों को नए बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के 10 दिवसीय खादी महोत्सव (Khadi Mahotsav) 2025 का आयोजन केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर लखनऊ में किया जा रहा है। यह महोत्सव 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा और इसमें खादी, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय कला की समृद्ध विरासत को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा।

महोत्सव (Khadi Mahotsav) का औपचारिक उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग तथा हथकरघा और वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 160 से अधिक उद्यमी और इकाइयां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी।

प्रदर्शनी में सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, भदोही की कालीन, अमरोहा के गमछे और सदरी, सीतापुर की दरी और तौलिये, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद, लखनऊ की रॉयल हनी, माटी कला उत्पाद, बीकानेरी पापड़, लेदर उत्पाद, पारंपरिक जैकेट, वस्त्र और अनेक स्वदेशी उद्योग आधारित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

महोत्सव (Khadi Mahotsav) के दौरान चयनित उद्यमियों और लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा 05-05 चयनित लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स तथा 04 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक और 01 को पगमिल का वितरण किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के ग्रामीण उद्यमों को बेहतर संसाधन, आधुनिक उपकरण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप खादी महोत्सव-2025 (Khadi Mahotsav) न केवल ग्रामीण उद्योगों को प्रोत्साहन देने का माध्यम है, बल्कि यह स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, कारीगरों को सम्मान दिलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन प्रदेश के उद्यमियों के लिए नवाचार, व्यापार विस्तार और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Tags: khadi mahotsav
Previous Post

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

Next Post

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Baby Rani Maurya

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

England got a big setback in the series being played against Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

25/06/2021
Arvind Kejriwal

वोटर लिस्ट से BJP कटवा रही नाम, चुनाव आयोग पहुंचे अरविंद केजरीवाल

11/12/2024
CM Yogi launched the 'Har Ghar Tiranga' campaign

भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्राः मुख्यमंत्री

13/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version