• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी टेंपों चालक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चौक से मंगलवार रात काकोरी के लिए टेंपो में सवार हुई छात्रा को अन्य सवारियां उतारने के बाद चालक ने अगवा कर लिया और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता, टेंपो का नंबर तो नहीं देख सकी लेकिन उसने पुलिस को बताया कि आरोपी घेंघा रोग से पीड़ित है। इस पर पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती काकोरी के निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार रात वह महाराजगंज से बस से लखनऊ लौटी। फिर काकोरी जाने के लिए वह चौक से टेंपो में सवार हुई। काकोरी पहुंचने से पहले ही अन्य सवारियां टेंपो से उतर गईं।

इसके बाद चालक टेंपो में अश्लील गाने बजाने के साथ ही फब्तियां कसने लगा। छात्रा घबरा गई मगर रात का वक्त होने के चलते वह चुपचाप टेंपो में बैठी रही। चालक ने अचानक एक दुकान के सामने टेंपो रोक दी। फिर छात्रा का मुंह दबाकर दुकान के भीतर खींचकर शटर गिरा लिया। वहां उसने करीब तीन घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह टेंपो लेकर भाग गया। छात्रा ने किसी तरह काकोरी पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रा से पूछताछ की मगर वह टेंपो का नंबर नहीं बता सकी। हालांकि उसने बताया कि आरोपी चालक के गले में घेंघा रोग है। सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीमाें को काकोरी, बालागंज व चौक टेंपो स्टैंड भेजा गया। कुछ चालकों से पूछताछ में पता चला कि अमान खान नामक चालक के घेंघा रोग है और वह वजीरगंज के जनता नगरी मोहल्ले का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने छंदोइया तिराहे से आरोपी अमान खान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को अमान को जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsKidnappingLucknow Newsup news
Previous Post

सड़क दुर्घटना में फ़तेहपुर के ADJ घायल, हत्या की आशंका

Next Post

इस राज्य के मेयर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Next Post
murder

इस राज्य के मेयर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Bank Holiday

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट

29/11/2025
Avnish Awasthi

अवैध शराब के धंधे में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : अवस्थी

07/06/2021
hair

सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version