• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीलीभीत में 11 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने बार्डर सील कर शुरू की चेकिंग

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
kidnapped

kidnapped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में अपहरणकर्ता पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहे हैं। हाल ही के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अपहरण की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गोंडा व मुरादाबाद जिले में बच्चे के अपहरण की घटना में पुलिस को तो बड़ी सफलता मिली। इसके अलावा कई घटनाओं में केवल पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है।

अब यूपी के पीलीभीत में दिनदहाड़े बाइक से एक 11 साल के लड़के का अपहरण की सूचना है। पुलिस ने जिले की सभी सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे के अपहरण की जानकारी तब हुई जब उसकी मां काम पर से लौट कर आई और बच्चे की खोजबीन शुरू की। इसके बाद पता चला कि लड़के को दो लोग बाइक पर बैठाकर ले गए हैँ।

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है तेज बारिश, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

पीलीभीत में मोहल्ला बशीर खां में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत 11 वर्षीय लकी पुत्र शंकर लाल अपने ताऊ नोखे लाल की पंचर जोड़ने वाली दुकान पर बैठा हुआ था। तभी वहां दो बाइक सवार आए और लकी को बाइक पर बैठा कर ले गए। उस वक्त तो किसी को कोई जानकारी नहीं हुई।

परिवार में सभी यह समझते रहे कि बच्चा कहीं खेल रहा है। घरों में काम करने के बाद लौटी लकी की मां सीमा ने भी बच्चे का इंतजार किया पर वह नहीं आया। इसके बाद शोर हुआ कि दो युवक बाइक से आए थे वे लकी को बैठा कर ले गए हैं। इसके बाद परिवार में मां सीमा, ताऊ नोखे लाल और छोटा भाई 8 वर्षीय निक्की दहाड़े मार कर रो पड़े। तमाम अनहोनी और आशंकाओं के बीच पुलिस को जानकारी दी गई तो जिले में चेकिंग शुरू कर गई। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस में भी खलबली है।

आसपास के लोगों का कहना है कि बाइक को बिजली घर तक जाते तो देखा गया था पर वहां से बाइक किधर गई किसी को नहीं पता। पूरा परिवार अनजान आशंकाओं से दहशत में हैं। लकी के पिता शंकर लाल का निधन हो चुका है।

Tags: 11 साल के लड़के का अपहरणCrime in U.P.hindi newskidnapping 11-year-old boykidnapping in PilibhitKidnapping of 11-year-old boy in Pilibhitnews in hindipilibhitpolice started checking the borderपीलीभीतपीलीभीत में 11 साल के लड़के का अपहरणपुलिस ने बार्डर सील कर शुरू की चेकिंगयूपी में क्राइम
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है तेज बारिश, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

Next Post

मानव तस्करी पर आधारित वेबसीरीज, कमजोर दिल वाले दूर रहे

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
SWARA BHASKAR WEBSERIES

मानव तस्करी पर आधारित वेबसीरीज, कमजोर दिल वाले दूर रहे

यह भी पढ़ें

AK Sharma

चाचा-भतीजे की सरकार ने किया शिक्षा से खिलवाड़ : ए.के. शर्मा

04/05/2024
High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पूरा परिवार, मासूम की मौत; चार हालत गंभीर

06/09/2025
CM Yogi

दहाड़कर बाघ अमर और बब्बर शेर पटौदी ने दी सीएम योगी को सलामी

02/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version