• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चचेरी बहनों का अपहरण, गांव में तनाव

Writer D by Writer D
15/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले के रानीपुर क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा अपहृत (Kidnapping) चचेरी बहनों का पुलिस तीन दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। इस सिलसिले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी चचेरी बहनों का 11 मार्च को समुदाय विशेष के युवकों ने अपहरण कर लिया था। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं। अपह्रत बहनों के बरामद न होने पर गांव के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और उनका घर फूंकने का प्रयास किया। दो समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक ने गांव का मुआयना किया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

उन्होने बताया कि गांव निवासी 16 और 17 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहनो का गांव के ही इम्तियाज और छोटकऊ ने एक महिला के सहयोग से दो दिन पूर्व अपहरण कर लिया था। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। लेकिन समय बीतने और लड़कियों के बरामद न होने पर बहुसंख्यक समाज के लोग नाराज हो गए और गांव पहुंच गए। सभी ने आरोपियों का मकान फूंकने का प्रयास किया। इससे गांव में तनाव फैल गया। काफी संख्या में दो समुदाय के लोग एकत्रित हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया और रानीपुर थानाध्यक्ष को घटना के जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही अपहृत चचेरी बहनों को बरामद करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक शिव नाथ गुप्ता ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों बहनों को बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए गांव में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

अपहृत चचेरी बहनों के पिता ने बताया कि 11 मार्च को उसकी बड़ी और छोटी बेटी के साथ चचेरी बहन को समुदाय विशेष के लोगों ने बुलाया। इसके बाद सभी अपहरण कर ले गए। छोटी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं, जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं। लड़कियों की कॉल डिटेल से पता चल रहा है कि वह लड़कों के सम्पर्क में थीं। जल्द ही अपहृत (Kidnapping) लड़कियों की बरामदगी करके घटना का खुलासा किया जाएगा और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिन आरोपियों ने चचेरी बहनों का अपहरण किया है। उनके मकान में ताला लगा हुआ है। घर के लोग फरार हो गए हैं।

Tags: Bahraich News
Previous Post

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी गिरफ्तार

Next Post

हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

Loot

बाइकर्स गैंग का आतंक, व्यापारी से लूटे तीन लाख

14/12/2022
diwali

दिवाली पर ऐसे करें पूजा, लक्ष्मी-गणेश की बरसेगी कृपा

20/10/2022
hathras case

हाथरस केस में पीड़िता के भाई और आरोपी के बीच कॉल डिटेल्स से हुआ बड़ा खुलासा

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version