• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 घंटे में दो दिग्गज नेताओं की हत्या, इस जिले में धारा-144 लागू

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल में 12 घंटे के अंदर दो नेताओं की हत्या ने अलाप्पुझा जिले में तनाव पैदा कर दिया है। धारा 144 लागू कर दी गई है और सीएम ने भी निंदा की है।

अलप्पुझा में रविवार सुबह भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रंजीत श्रीनिवासन के रूप में हुई है जो भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव थे। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह उनके घर में कुछ लोग घुसे और उनकी हत्या कर दी।

इससे पहले शनिवार देर रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता केएस शान की हत्या हुई थी। पार्टी ने हत्या का आरोप आरएसएस पर लगाया था। माना जा रहा है कि एसडीपीआई नेता केएस शान के प्रतिशोध में भाजपा नेता की हत्या की गई है।

12 घंटे के अंदर दो नेताओं की हत्या के बाद कलेक्टर ने अलाप्पुझा में दो दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में हुई दोनों नेताओं की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

केरल में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के सचिव केएस शान पर हमले के बाद उन्हें अलाप्पुझा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें कोच्चि रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। कथित तौर पर अज्ञात गिरोह के लोगों ने केएस शान पर हमला कर दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उधर, एसडीपीआई नेता की हत्या के बाद पार्टी अध्यक्ष एमके फैजी ने मामले में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) का हाथ होने का आरोप लगाया।

केएस शान पर उस वक्त हमला हुआ था जब वे बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद केएस शान सड़क पर गिर गए। फिर कार सवार बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमले के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शरीर पर 40 से अधिक चोट के निशान थे। इस घटना के बाद रविवार सुबह बीजेपी से जुड़े एक नेता की हत्या हो गई।

इन दोनों घटनाओं ने राज्य की सियासत को भी सुलगा दिया है। सीएम ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

Tags: crime newskeral nesMurder NewsNational news
Previous Post

आयरन से भरपूर पालक कई बीमारियों को रखता है दूर

Next Post

अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला, इलाके में फैली दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
Next Post

अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला, इलाके में फैली दहशत

यह भी पढ़ें

Election Commission

मैनपुरी और इटावा के SSP को चुनाव आयोग का नोटिस, इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण

01/12/2022
winter wear

सर्दियों में भी दिखें स्टाइलिश, इन विंटर वियर्स के साथ

20/11/2021
Gyanvapi

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंबद और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version