• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग्स इलेवन पंजाब का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

Desk by Desk
19/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
Delhi Capitals Match

दिल्ली कैपिटल्स टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत से किंग्स इलेवन पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन अब तब निरंतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही इस टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अगले मैच में उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है।

सत्र की शुरुआत में दो बेहद करीबी मैच गंवाने के बाद किंग्स इलेवन की टीम पिछले दो मैचों में वांछित नतीजे हासिल करने में कामयाब रही है। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ सात रन की दरकार थी और उसे अंतिम गेंद से काफी पहले ही मैच खत्म कर देना चाहिए था, जबकि मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल के पहले डबल सुपर ओवर से पहले नियमित समय में ही लोकेश राहुल की टीम को जीत हासिल कर लेनी चाहिए थी।

डेथ ओवरों की गेंदबाजी, ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म और कमजोर मध्यक्रम टीम की चिंता का विषय है जिसे प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे।

केएल राहुल : सुपर ओवर में कितनी यॉर्कर फेंकना चाहते थे मोहम्मद शमी

टूर्नामेंट के शीर्ष दो स्कोरर सलामी बल्लेबाजों राहुल (525) और मयंक अग्रवाल (393) की मौजूदगी के बावजूद टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है। क्रिस गेल की सफल वापसी से हालांकि सलामी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव कम हुआ है विशेषकर राहुल अब अधिक खुलकर खेल सकते हैं।

निकोलस पूरन दिखा चुके हैं कि वह क्या करने में सक्षम है, लेकिन उन्होंने अब तक टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेली है। बल्लेबाज के रूप में मैक्सवेल पर दबाव बढ़ रहा है लेकिन वह उपयोगी स्पिनर साबित हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि टीम के मैक्सवेल के साथ ही बरकरार रहने की उम्मीद है।

दिल्ली की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा। पृथ्वी शॉ कुछ मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे, जबकि शिखर धवन फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। दिल्ली की टीम नौ मैचों में सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है।

Tags: Cricket latest Hindi NewsCricket Latest Newscricket newsDelhi Capitals MatchDelhi Capitals Playing XIDelhi Capitals TeamHindi Cricket NewsIPL 2020 Breaking NewsIPL 2020 Latest Newsipl 2020 newsKings XI Punjab Playing XIआईपीएल 2020आईपीएल ब्रेकिंग न्यूजआईपीएल लेटेस्ट न्यूजइंडियन प्रीमियर लीगइंडियन प्रीमियर लीग 2020किंग्स इलेवन पंजाब टीमकिंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग XIकिंग्स इलेवन पंजाब मैचदिल्ली कैपिटल्स टीमदिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XIदिल्ली कैपिटल्स मैच
Previous Post

केएल राहुल : सुपर ओवर में कितनी यॉर्कर फेंकना चाहते थे मोहम्मद शमी

Next Post

केएल राहुल : आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Next Post
kl rahul

केएल राहुल : आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें

Keral Monsoon

बारिश और भूस्खलन का कहर, 21 लोगों की मौत के बाद सेना को किया गया अलर्ट

17/10/2021
stop rapes

भयानक: पंजाब के जालंधर में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

03/01/2021
Srinivas Palia

श्रीनिवास पलिया को मिली Wipro की कमान, इतने साल के नियुक्त हुए CEO-MD

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version